रीवा मध्यप्रदेश29अक्टूबर24*दो नर्सिंग होम पर अनियमितता पाए जाने पर सीज की कार्यवाही*
*कलेक्टर रीवा एवं सीएमचओ निर्देश पर जवा ब्लॉक संचालित दो नर्सिंग होम पर हुई कार्यवाही*
कलेक्टर रीवा एवं CMHO डॉ संजीव शुक्ला के निर्देशन पर जवा ब्लॉक मे संचालित दो नर्सिंग होम को जिला स्तर टीम द्वारा भौतिक निरीक्षण कर अनियमितता पाए जाने पर सीज की कार्यवाही की गई हैं, डॉ संजीव शुक्ला को दूरभाष पर मिली सूचना अनुसार जवा क्षेत्र अंतर्गत में दो नर्सिंग होम (1.)श्री हरी हॉस्पिटल जवा (2) अष्टभुजा अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर जवा संचालित थे जहां पर बिना चिकित्सक के ही मरीजों को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है जिसके कारण मरीजों की जान को खतरा हो, उक्त प्रकरण एवं मरीजो जान जोखिम की दृष्टि से उक्त नर्सिंग होम को तत्काल प्रभाव से सीज किया गया हैं, तथा ब्लॉक जवा में संचालित विद्या डेंटल क्लिनिक जो बिना पंजीयन के संचालित था सीज किया गया है उक्त कार्यवाही में डॉ आर बी चौधरी
जिला स्वास्थ्य अधिकारी,डॉ अनुराग शर्मा डी एच ओ ,विजय तिवारी प्रभारी नर्सिंग होम द्वारा की गई हैं

More Stories
नई दिल्ली १९ अप्रैल २६*सेमीकंडक्टर आत्मनिर्भरता का उदय: भुवनेश्वर से उठती तकनीकी क्रांति की नई लहर
बाँदा 19अप्रैल26*कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सूचना के 06 घण्टे के भीतर मकान में चोरी करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
बांदा19अप्रैल26*अवैध पिस्टल के साथ भ्रमण कर रहे अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार मद ।*