रायबरेली1दिसम्बर24*राजा जितेंद्र सिंह इण्टर कालेज अटरा में छात्रों द्वारा ईट ढुलवाने का वीडियो निकला भ्रामक
महराजगंज रायबरेली
क्षेत्र के राजा जितेंद्र सिंह इंटर कॉलेज अटरा में छात्रों द्वारा ईटा ढूलवाए जाने का वीडियो भ्रामक बताया जा रहा है जिसको लेकर राजा जितेंद्र सिंह इंटर कॉलेज अटरा के प्रधानाचार्य अंजनी कुमार शर्मा व शिक्षकों ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक रायबरेली के निर्देश पर विद्यालय में 1 सितंबर से 02 अक्टूबर2024 तक स्वच्छता पखवाड़ा व स्वच्छता एवं सेवा अभियान चलाया गया था जिसके तहत विद्यालय के शिक्षक एवं छात्रों के द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा था उसी समय विद्यालय में एक शिक्षण कक्ष बहुत जर्जर होने की वजह से उसके दरवाजे को बंद करने का कार्य कॉलेज के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कर रहे थे तभी वहां मौजूद छात्रों ने अपनी स्वेच्छा से श्रमदान करना शुरू कर दिया जैसे ही विद्यालय के प्रधानाचार्य अंजनी कुमार शर्मा ने छात्रों को ईट ढोते देखा वैसे ही उन्होंने अपने अंशकालिक शिक्षक चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी के साथ वहां जाकर छात्रों को ईट ढोने से मना किया और कहा कि जो स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत दिशा निर्देश दिए गए हैं आप लोग उसी के अनुसार स्वच्छता अभियान में भाग ले साथ ही विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो पूरी तरह से भ्रामक है महेज विद्यालय की छवि को धूमिल करने के लिए कुछ अराजक तत्वों ने इस वीडियो को तोड़ मरोड़ कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जो निराधार है।

More Stories
कानपुर नगर15जून26*शिवराजपुर खनन की शिकायत करने पहुंचे ग्रामीणों को खनन माफियाओं ने धमकाया,,
हरिद्वार15जून26*भाकियू नैन का अलकनंदा घाट पर हुआ तीन दिवसीय अधिवेशन, किसानों ने उठाए कई मुद्दे
नैनीताल15जून26*कैंची धाम स्थापना दिवस पर पत्रकारों की अनूठी पहल, पौधे बांटकर दिया हरियाली का संदेश।