रायबरेली18अक्टूबर24*तंबाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक– डॉक्टर पी के श्रीवास्तव
महराजगंज रायबरेली। तंबाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है तथा प्रत्येक गांव व क्षेत्र में लोगों को जागरुक कर तंबाकू के सेवन से बचाया जाए जिससे कि समाज में पनप रही गंभीर बीमारियों पर अंकुश लगाया जा सके यह उद्गार आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज में तंबाकू मुक्त अभियान के दौरान अधीक्षक डॉक्टर पी. के. श्रीवास्तव व्यक्त कर रहे थे बताते चलें कि जिले के नवागत मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशन पर प्रत्येक सी एच सी व पी एच सी में जादूगर अजय एंड कंपनी द्वारा तंबाकू मुक्त अभियान के तहत लोगों को जागरूक करने के लिए जादू दिखाकर समझाया जा रहा है तथा तंबाकू से होने वाली सभी बीमारियों और उससे बचने के तरीके भी बताए जा रहे हैं उसी के सापेक्ष आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज में दिन के 11:00 बजे जादूगर अजय एंड पार्टी द्वारा उपस्थित तीमारदारों व मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंदर ही तंबाकू मुक्त अभियान के तहत जादूगर के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का कार्य किया गया इस मौके पर चिकित्सक सहित अनेक कलाकार मौजूद रहे।
More Stories
मुजफ्फरनगर28 सितंबर 26*ताऊ की तेरहवीं के दिन भतीजे की मौत से परिवार में मचा कोहराम
मथुरा 28 सितंबर 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तगण को चोरी के 02 जेन्टस पर्स व 01 अवैध छुरा सहित गिरफ्तार किया गया ।*
कानपुर देहात, 28 सितंबर 2026*जिलाधिकारी ने जनसुनवाई में सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश*