रायबरेली16फरवरी*कांग्रेस प्रत्याशी सुशील पासी ने बछरावां विधानसभा के विकास का तैयार किया ब्लूप्रिंट, लोग खूब कर रहे सराहना
महराजगंज रायबरेली।
जहां अन्य दलों के प्रत्याशी क्षेत्रीय मुद्दों की बजाय पार्टी द्वारा घोषित मुद्दे पर लोगों से समर्थन मांग रहे हैं। वहीं बछरावां विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी सुशील पासी ने विधानसभा के लोगों से रूबरू हो उनकी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र के विकास का ब्लूप्रिंट बनाया है। सुशील पासी अपने समर्थकों के साथ पूरी ताकत से क्षेत्र में उतर कर क्षेत्र के विकास का ब्लूप्रिंट लोगों के साथ साझा भी कर रहे हैं।
कांग्रेस प्रत्याशी सुशील पासी ने मंगलवार को व्यापक जनसंपर्क करते हुए लोगो से क्षेत्र के विकास के ब्लू प्रिंट पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि बछरावां विधानसभा क्षेत्र के महराजगंज में बस स्टेशन का निर्माण, बछरावां सीएचसी में ट्रामा सेंटर की स्थापना, विधान सभा में एक सरकारी डिग्री कालेज व एक महिला डिग्री कालेज की स्थापना करेंगे। वहीं ब्लाक स्तर पर विधायक जनसंपर्क कार्यालय खोलने के साथ ही सप्ताह में एक दिन स्वयं कार्यालय पर जनसमस्याएं सुनेंगे व शिकायत पर 15 दिन के अंदर लिखित में जवाब दिया जायेगा। महिलाओं और युवाओं को आत्म निर्भर व सशक्त बनाने के लिए ब्लाक स्तर स्पोर्ट्स सेंटर की स्थापना व सरकारी प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करा रोज़गार परक प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। ब्लाक स्तर पर पुस्तकालय की स्थापना, बाढ़ग्रस्त गांवों को बाढ़ से बचाव हेतु शिवगढ़ ड्रेन की समय से सफाई, किसानों को समय पर पारदर्शी तरीके से खाद वितरण, स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए खस्ताहाल सीएचसी को संसाधन उपलब्ध कराना व विधायक निधि से प्रत्येक ब्लाक को एक-एक एंबुलेंस सेवा मुहैया कराया जाएगा। रामपुर सुदौली स्थित भंवरेश्वर मंदिर तथा बछरावां स्थित सैय्यद बाबा की मजार का सौंदर्यीकरण कराया जायेगा। कांग्रेस प्रत्याशी सुशील पासी ने कहा कि पार्टी द्वारा घोषित मुद्दे के साथ ही साथ लोगों के बीच क्षेत्रीय विकास के मुद्दों पर समर्थन मांग रहा हूं।

More Stories
लखनऊ23अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
हरिद्वार23अगस्त26*31वां विशाल भंडारा और सोनीपत ज्योत महोत्सव, 21 से 23 अगस्त तक विशेष आयोजन
कटनी23अगस्त26*कटनी की नगर पुलिस अधीक्षक रहीं नेहा पच्चीसिया ने वर्दी को पहली बार नहीं किया दागदार, एयर होस्टेस से सीएसपी तक का सफर*