रायबरेली15अप्रैल*न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सलेथू में प्राइमरी विंग के बच्चों के अभिभावकों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
व विद्यालय परिवार द्वारा समस्त अभिभावकों का किया गया। स्वागत
महराजगंज रायबरेली आज दिनांक- 15/04/2023 दिन शनिवार को न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सलेथू ,महराजगंज में प्राइमरी विंग के बच्चों के अभिभावकों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय परिवार द्वारा समस्त अभिभावकों का स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था कि बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए एक मजबूत समझ और नीव तैयार करना।शिक्षकों ने सत्र की सफल शुरुआत के लिए आवश्यक बुनियादी जानकारी अभिभावकों को उपलब्ध कराई साथ ही बच्चों की प्रगति के संदर्भ में शिक्षण पद्धति पर भी चर्चा की तथा इस कार्यक्रम में अभिभावकों को प्रगति परीक्षण तथा अभिभावकों के प्रश्नों के उत्तर देकर सुनिश्चित किया कि उनकी साझेदारी से बच्चे अपनी उच्चतम क्षमता प्राप्त करेंगे।
विद्यालय प्रधानाचार्य श्री राजीव कुमार सिंह ने विद्यालय के परिप्रेक्ष्य को समझाया तथा अभिभावकों की शंकाओं और चिंताओं के बारे में चर्चा की और उनके विभिन्न सवालों के जवाब देते हुए यह कहा कि “अभिभावक घर में शिक्षक होते हैं ,शिक्षक स्कूल में अभिभावक और बच्चा हमारे ब्रह्मांड का केंद्र होता है “साथ ही अभिभावकों की समस्याओं को हल करने की पूरी कोशिश करने का आश्वासन भी दिया।
कार्यक्रम का कुशल संचालन विद्यालय की अध्यापिका छाया सिंह द्वारा किया गया।
इस अवसर पर बच्चों के अभिभावक तथा विद्यालय की उप- प्रधानाचार्या-श्रीमती रजनी श्रीवास्तव ,प्राइमरी विंग के सभी कक्षा -अध्यापक, शिक्षक -भूपेंद्र शुक्ला, स्वप्निल शुक्ला ,आलोक पांडे ,मंजिली अवस्थी, दीपा मौर्य आदि उपस्थित रहे।

More Stories
नई दिल्ली1अगस्त26*लोकसभा ने जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक, 2026 पारित कर दिया है…
ऋषिकेश1अगस्त26*उत्तराखंड के एम्स ऋषिकेश ने देश की पहली सरकारी हेली एंबुलेंस सेवा ‘प्रोजेक्ट संजीवनी’ शुरू की है…
नई दिल्ली01अगस्त2026* पीएम सम्मान निधि पर बड़ा अपडेट, 2031 तक मिलते रहेंगे 6000 रुपए – पीएम किसान*