August 15, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

रायबरेली15अगस्त26*रायबरेली में स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति

रायबरेली15अगस्त26*रायबरेली में स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति

रायबरेली15अगस्त26*रायबरेली में स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति

रिपोर्टर — करन कुमार, यूपीआजतक लालगंज रायबरेली

रायबरेली में 15 अगस्त के पावन पर्व पर कंपोजिट विद्यालय लल्ला खेड़ा में स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत शानदार डांस और संगीत की प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।

रायबरेली से सामने आई इन खूबसूरत तस्वीरों में कंपोजिट विद्यालय लल्ला खेड़ा के बच्चे स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते नजर आए।
बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य और संगीत की प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की शानदार प्रस्तुति देखकर विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षकों और प्रधान का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। शिक्षकों ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया और उन्हें बेहतर प्रस्तुति के लिए प्रोत्साहित किया।
स्वतंत्रता दिवस के इस आयोजन ने बच्चों में देशभक्ति, अनुशासन और अपनी प्रतिभा को निखारने का संदेश दिया।

रिपोर्टर — करन कुमार, यूपीआजतक लालगंज रायबरेली

#Raebareli #15August #IndependenceDay #LallaKheda #CompositeSchool #UPAajTak #Deshbhakti #SchoolProgram #IndependenceDay2026

Taza Khabar