रायबरेली 23 अगस्त 24*महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेंडरी कॉलेज में मनाया गया हलषष्ठी एवं कृष्णजन्माष्टमी
महराजगंज रायबरेली। महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेंडरी कॉलेज में “नेशनल स्पेस डे” 2023 हलषष्ठी एवं कृष्ण जन्माष्टमी बहुत उत्साह के साथ मनाया गया। राष्ट्रीय अन्तरिक्ष दिवस 2023 जो कि 23 अगस्त को भारत सरकार ने प्रतिवर्ष मानने को कहा है। प्रधानाचार्य कमल बाजपेयी ने राष्ट्रीय अन्तरिक्ष दिवस जो पहली बार मनाया जा रहा है। बच्चों को प्रार्थना सभा में बताया कि भावी पीढ़ी और युवाओं को अन्तरिक्ष विज्ञान और प्रद्योगिकी से जोड़ने तथा चाॅंद पर भारत की सफलता का प्रतीक है। अन्तरिक्ष दिवस यह भारत की उस स्वर्णिम उपलब्धि को याद करने के लिए मनाया जायेगा। 23 अगस्त 2023 का दिन भारत को स्वर्णिम इतिहास में लिखा जायेगा। जब हमारा चंद्रयान–3 मिशन का “विक्रम लैंडर” चाॅंद के “दक्षिणी ध्रुव” पर आसानी से लैंड हो गया था। ऐसा करने वाला भारत विश्व का पहला देश बना। चाॅंद की सतह पर उतरने वाला भारत चौथा देश है। जहां विक्रम लैंडर उतरा उस स्थान को “शिव शवित प्वाइंट” नाम दिया गया। लैडिग के बाद विक्रम लैंडर से निकलकर “प्रज्ञान रोवर” ने चाॅंद की सतह का निरीक्षण किया। इस वर्ष की थीम “चाॅंद को छूते हुए जीवन को छूना” भारत की अन्तरिक्ष गाथा इस दिवस को डा० सारा भाई जो अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक हैं के नाम पर भी मानते हैं। प्रधानाचार्य ने इसरो के वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं दी। 6 से 12 के बच्चों ने विवज जो कि अंतरिक्ष विज्ञान पर आधारित था इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कक्षा 1 से 5 के बच्चों ने सेटेलाइट को विभिन्न कलर से रंगकर ड्राइंग प्रतियोगिता दी। एक सेटेलाइट का बेहतरीन माडल बनाकर बच्चों ने प्रदर्शित किया। विज्ञान के अध्यापक आदर्श जय, अभिषेक, गर्विता, लवलेश और राजकिशोर ने अपने-अपने सारगर्भित ववतव्य दिए।
कमल वाजपेयी ने बताया कि भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्टी को हलषष्टी का व्रत माताएं अपने संतान की सुख समृद्धि और लंबी आयु के लिए रखती हैं।
यह व्रत कृष्ण के बड़े भाई तथा ब्रज के राजा हलधर बलराम के जन्मोत्सव के अवसर पर रखा जाता है। इस दिन माताएं जहां हल चलता है नहीं जाती हैं। छोटे बच्चों ने राधा और कृष्ण के रूप में साथ में गोपिकाओं के साथ फैंसी ड्रेस में तैयार होकर झूला लांल जाकर झूले का आनंद लिया। गाय बछडों के साथ ग्वाल बालों ने कृष्ण राधा गोपिकाओं के संग वृंदावन के रहस की छठा बिखेर दी। सभी दर्शन मंत्र मुग्ध हो गए। योग्य ऐविटविटी इंचार्ज मंजू सिंह नीरू मैम ने बच्चों को तैयारी तथा सभी बच्चों के साथ रहकर उनका भरपूर मनोरंजन के साथ बच्चों को राधा कृष्ण के बारे में जानकारियां दी। प्रधानाचार्य ने सभी बच्चों अभिभावकों, अध्यापकों एंव स्टाफ तथा सभी सम्मानित क्षेत्रीय लोगों को “राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस” हलषष्ठी एवं कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई दी।

More Stories
पूर्णिया बिहार 27 अगस्त26* कबाड़ी की दुकान में चोरी का माल, 21 किलो तांबा तार के साथ 2 गिरफ्तार *
लखनऊ 28अगस्त 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें……………….*
पूर्णिया बिहार27अगस्त26* 40 लाख के स्मैक के साथ 2 होमगार्ड सहित 5 गिरफ्तार, दालकोला चेकपोस्ट पर वसूली का खुलासा