रायबरेली 20 सितम्बर *क्षेत्र के पूरे वनमानुष मजरे कुबना स्थित नैय्या नाला में एक ही परिवार के दो युवकों की डूबने से मौत
महराजगंज रायबरेली।। कोतवाली क्षेत्र के गांव पूरे वनमानुष मजरे कुबना में आज गांव के बगल स्थित नैया नाला में नहाते वक्त एक ही परिवार के दो किशोर डूब गए सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे दोनों के शव को निकाला गया। मृतकों में प्रदीप 17 पुत्र धर्मराज उर्फ़ महंत वनमानुष तथा दूसरा अरुण साढ़े 17 पुत्र महेश निवासी पुरे वनमानुष मजरे कुबना हैं, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई, और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, आपको बता दें कि घटना आज मंगलवार को समय लगभग 11 बजे की है, क्षेत्र के पूरे वनमानुष मजरे कुबना के रहने वाले प्रदीप कुमार उम्र 17 वर्ष पुत्र धर्म राज और अरुण कुमार साढ़े 17 वर्ष पुत्र महेश दोनों एक साथ नैय्या नाले में मछली पकड़ने गए थे और मछली पकड़ने के दौरान ही दोनों नैय्या नाले में नहाने लग गए की अचानक दोनों गहरे जल स्तर में चले गए और डूबने लगे चीख पुकार मचाने पर जब तक आस पास जानवरों को चरा रहे लोग और खेतों में काम कर रहे किसान पहुंचते तब तक दोनों डूब चुके थे काफी मशक्कतों के बाद दोनों किशोरों के शव नैय्या नाले से बरामद कर लिए गए सूचना पर एसडीएम शालिग्राम सीओ राम किशोर सिंह नायब तहसीलदार कोतवाल राजेश सिंह सहित भारी मात्रा में फोर्स भी पहुंच गई और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया वहीं दूसरी तरफ मृतकों के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है, एक साथ दो मौतों से पूरा गांव गम में डूब गया है, और मातम का माहौल है, एसडीएम शालिग्राम ने बताया की पीड़ित परिजनों को हर संभव मदद दिलाने का प्रयास किया जाएगा मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष से मदद के लिए लिखा पढ़ी की जाएगी।
इनसेट
विदित हो कि धर्म राज के चार पुत्र थे, तीन बेटे और एक पुत्री म्रतक प्रदीप दो भाइयों से छोटा था और और बहन से बड़ा था वहीं महेश के तीन पुत्र हैं, दो लड़के और एक लड़की है, म्रतक अरुण सबसे छोटा था, दोनों परिवारों की हालत काफी माली स्थित में है, दोनों के पास नाम मात्र की जमीन है, परिवार का जिविकापार्जन मेहनत मजदूरी के ही सहारे चल रहा है, एक ही परिवार मे हुई ह्रदय विदारक घटना से परिजनों सहित नाते रिश्तेदारों का भी रो रो कर बुरा हाल है।

More Stories
सतना16अगस्त26*डिग्री कॉलेज सतना के NCC कैडेट्स ने स्वतंत्रता दिवस परेड में लहराया परचम
आगरा16अगस्त26: आगरा में बीच चंबल नदी में खराब हुआ स्टीमर*
कानपुर नगर16अगस्त26*सावन के तीसरे सोमवार पर जागेश्वर महादेव मंदिर मैनावती रोड खेवरा नवाबगंज पर विशाल भंडारे का आयोजन