रायबरेली 11 नवम्बर *वीरवर वीरा पासी का जन्मोत्सव समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ गया मनाया
लालगंज/ रायबरेली उत्तर प्रदेश में हर जिले में वीरवर वीरा पासी का जन्मोत्सव समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है, जिसके तत्वाधान में आज दिनांक 11 नवंबर 2021 दिन बृहस्पतिवार को रायबरेली जिले के लालगंज नगर पंचायत परिसर में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ वीरवर वीरा पासी का जन्मोत्सव समारोह मनाया गया, जिसके मुख्य अतिथि सुशील पासी विशिष्ट अतिथि के, पी, राहुल वही मंच पर बैठे सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया, आपको बता दें कि 18 57 के स्वतंत्रता संग्राम में रायबरेली का नेतृत्व करने वाले वीरवर वीरा पासी का जन्म 11 नवंबर 1837 को हुआ था वीरवर वीरा पासी का स्थान- सरांय डिगोसा (परवरिस नरपतगंज )में हुआ था, वीरा पासी का नाम बचपन में गुरुदीन उर्फ हीरा था, और माता का नाम सूरजा और पिता का नाम सुखवा व बहन का नाम बतसिया था, और वीरवर बीरा पासी अपनी बहन बतसिया के यहां रहते थे, मुख्य अतिथि सुशील पास ने बताया कि देश में सभी जाति धर्म के लोगों को समान अवसर दिए बिना देश विकास नहीं कर सकता संविधान व लोकतंत्र देश में सभी को समान अवसर देता है वीरवर बीरा पासी 20 वर्ष की उम्र में अंग्रेजों से लड़ाई लड़ने का बीड़ा उठा लिया और देश के लिए लड़ाई लड़ते-लड़ते व देश को आजादी दिलाने के लिए अपनी कुर्बानी दी ऐसे महान योद्धा वीरवर वीरा पासी सेनानी को नमन करते हुए जयंती मनाई जा रही है, आपको यह भी बता दें कि कक्षा 10 व 12 के बालक व बालिकाओं को परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर प्रमाण पत्र व वीरवर वीरा पासी की प्रतिमा व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया, इस मौके पर डॉ,अतुल पासवान प्रवक्ता कांग्रेश, राजेश, योगेश, शिव बहादुर, धर्मेंद्र धाकड़, विचित्र चौधरी, रवि पासी, यशपाल एडवोकेट, राम बहादुर, हरिश्चंद्र पासी प्रतापगढ़, पप्पू मिश्रा, सोनू चौधरी, गंगाराम पासवान, विनय, विजय पासी आदि सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*