रायबरेली 01 अगस्त *अशर्फाबाद गांव में शिव के मंदिर पर हुआ विशाल भंडारे का आयोजन
महराजगंज /रायबरेली सावन का पवित्र महीना शुरू हो चुका है और सावन मास आते ही शिव भक्तों में एक अलग सा उत्सव नजर आने लगता है सावन के महीने में भोले और देवों के देव महादेव की जय कारे सुनाई देने लगते हैं
आपको बता दें कि प्रति वर्षों की भांति इस सावन माह के शुभ अवसर पर क्षेत्र के अशर्फाबाद गांव के समाजसेवी विजय पाल सिंह द्वारा शिव मंदिर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के शिव भक्तों ने शिव के मंदिर पर पहुंचकर माथा टेका व भोलेनाथ बाबा का दर्शन किया और प्रसाद ग्रहण कर अपने जीवन को पुण्य का भागीदार बनाया अशर्फाबाद गांव में प्रसिद्ध शिव मंदिर भक्तों का एक मुख्य अस्था केंद्र है जो कि सावन मास में प्रतिवर्ष भंडारे का आयोजन किया जाता है जिसमें क्षेत्र के सभी भक्तगण शिव मंदिर पर पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करते हैं वहीं समाजसेवी विजय पाल सिंह ने बताया कि सावन मास में भोलेनाथ को सच्चे मन से सावन के दिनों में अगर भोले शिव की पूजा और अभिषेक किया जाए तो भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इस मौके पर पूर्व प्रधान अतुल सिंह अजय सिंह रामकरन सिंह अश्वनी सिंह उर्फ (पिंटू)अंकेश सिंह आनंद सिंह (काका) योगेंद्र सिंह सहित अन्य भक्त गण मौजूद रहे

More Stories
कानपुर5अगस्त26*श्री अंकित चौधरी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।*
भागलपुर5अगस्त26* एक अपराधकर्मी को 01 देशी कट्टा, एवं 01 जिंदा कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार।
सतना5अगस्त26*प्रदर्शनकारियों पर FIR कर घिरी पुलिस: आंदोलन की हर तस्वीर में मोहम्मद आरिफ इकबाल, फिर भी नाम गायब*