राजगढ़14फरवरी*दिव्यांग की दुकान पर कब्ज़ा कर 5 लाख एडवांस ओर किराया वसूलता रहा भाजपा नेता,*
*ठाकुर हरपाल सिंह परमार*
दूसरे की मजदूरी कर पेट पालता रहा दिव्यांग,शिकायत पर दुकान मिली पर नही हुई कार्यवाही ।
राजगढ़-
स्टेडियम मे बनी नगरपालिका दुकानों को नीलामी में खरीदने के बाद भी हासिल नही कर सका एक अपाहिज ।
मामला राजगढ़ के वार्ड नंबर 8 बांसवाड़ा में रहने वाले कमलेश साहू का है जिसने 2013 मे एक 29 नंबर दुकान को दिव्यांग कोटे में लिया था।
इस आरक्षित दुकान को अधिक बोली होने पर नगर के दिव्यांग कमेलश साहू क़ो अवंटित भी कि गई थी अवंटित दुकान 3,10,000/- मे नीलाम हुई थी नीलामी बोली के पूर्व 10 हजार कमलेश ने जमा किये थे 3 लाख ओर जमा करना था जिसे विभाग ने समय दिया था लेकिन ज़ब तक दुकान नगर पालिका द्वारा हेंडओवर नहीं कि गई थी मगर शिकायत कर्ता के अनुसार नगर के कुछ दबंग भाजपा नेताओं द्वारा अवैधनिक तरिके से उक्त दुकान का ताला तोड़ कब्जा कर लिया जाकर किराये पर दे दिया गया शिकायतकर्ता लगातार सालो तक नपा के चक्कर काटता रहा नेता इसकी दुकान का किराया वसूलता रहा।
मामले में भाजपा के जिला कार्यालय मंत्री विनोद साहू का नाम समाने आ रहा हैं ।
लेकिन नप .अधिकारी इस अवैध कब्जे के मामले में पुलिस कार्यवाही से बचते हुए खुदको भी बचा रहे है वहीं उक्त मामले को लेकर अपर कलेक्टर कमल चंद्र नागर ने जांच के बाद कार्यवाही की बात कही है।
अब शिकायतकर्ता कई साल बाद दूसरे की मज़दूरी छोड़ खुदकी दुकान में तो पहुँच गया लेकिन इस दुकान का सालो तक मोटा किराया वसूलने वाले भाजपा नेता ओर नपा की दुकान का ताला तोड़ने ओर अवैध रुप से किराया वसूलने पर 420 की कार्यवाही का इंतज़ार है ।

More Stories
पूर्णिया बिहार 3 अप्रैल26 स्वच्छता की दिशा में बड़ा कदम: लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान की शुरुआत
बांदा23अप्रैल26* साइबर ठगी/ फ्रॉड के शिकार पीड़ित/व्यक्ति के खाते में कुल 04 लाख 23 हजार 200 रुपए कराए गए वापस ।*
कानपुर नगर 3 अप्रैल 26*कई महीनो से कई गांव के ग्रामीण तरस रहे हैं बूंद बूंद पानी को