कानपुर14फरवरी*शिवराजपुर पहुंचे पूर्व सांसद राजाराम पाल का किया गया भव्य स्वागत
कानपुर।विधानसभा चुनाव नजदीक आने के बाद सभी पार्टियों ने अपने अपने बड़े दिग्गज नेताओं को मैदान में उतार दिया है सोमवार को शिवराजपुर क्षेत्र में सपा का समर्थन करने के लिए पूर्व कांग्रेस के रहे सांसद राजाराम पाल ने कांग्रेस छोड़कर सपा का दामन थामने के बाद बिल्हौर की सपा सीट के लिए गर्जना भर दी है।
बिल्हौर विधानसभा की सपा नेत्री विधायक उम्मीदवार रचना सिंह गौतम ने पूर्व सांसद राजाराम पाल का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही क्षेत्र के कई ग्राम प्रधानों ने राजाराम पाल को फूल माला पहनाकर व गदा भेंट कर स्वागत किया।
सोमवार को शिवराजपुर में पूर्व कांग्रेस पार्टी के पूर्व सांसद रहने के बाद राजाराम पाल ने कांग्रेस छोड़कर सपा का दामन थाम लिया था इसके बाद उनको समाजवादी पार्टी का यूपी चुनाव स्टार प्रचारक बनाया गया है।बिल्हौर विधानसभा की सपा से उम्मीदवार सपा नेत्री रचना सिंह गौतम का समर्थन करने के लिए राजाराम पाल ने पाल समाज व अन्य जातियों से हाथ जोड़कर सपा का समर्थन व सपा को वोट डालने को कहा।राजाराम पाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश भर में इस सरकार ने भ्रष्टाचार बढ़ाने का काम किया है साथ ही भाजपा ने जनता का विकास करने के नाम पर ठगा है विकास की बात करने के बाद कहीं आज तक विकास का कोई नाम और निशान तक नहीं दिखाई पड़ता है ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कें टूटी है नालियों से पानी बह रहा है और गरीब जनता बेबस होकर रोजाना रोटी के लिए तरस रही है वही नौजवान युवकों के ऊपर प्रदेश भर में लाठियां बरसाई जा रही है नौजवानों को नौकरी के लिए तरसना पड़ रहा है प्रदेश भर में आवारा जानवरो की वजह से किसानों की फसलें बर्बाद हो रही है। फसलें बर्बाद होने के बाद किसान हाथ पर हाथ धर के बैठा हुआ है।जिससे किसान बर्बाद हो चुका है राजाराम पाल का स्वागत करने के लिए शिवराजपुर क्षेत्र के कई बड़े-बड़े सपा वरिष्ठ कार्यकर्ता व पूर्व में बसपा व कांग्रेस के रहे कुछ कार्यकर्ताओं ने सपा को समर्थन कर प्रदेश में अखिलेश यादव को मुखमंत्री व सपा सरकार बनाने का संकल्प उठाया।राजाराम पाल ने जनता से बिल्हौर विधानसभा की उम्मीदवार सपा नेत्री रचना सिंह गौतम को विधायक बनाने के लिए अपील की। जनता से प्रदेश में सपा सरकार बनाने व सपा को वोट देने को कहा।पूर्व सांसद राजाराम पाल का स्वागत करने में शिवराजपुर सपा ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र कटियार बिल्हौर विधानसभा के युवजन सभा अध्यक्ष निशू यादव पूर्व ब्लाक प्रमुख राजेश कुरील जिला पंचायत सदस्य बरंडा महमूद अली चौबेपुर पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष श्याम सुंदर यादव सतीश पाल एडवोकेट अमित वर्मा सलमान फारूकी छोटू मंसूरी उस्मान मंसूरी आकाश यादव तौसीफ फारूकी जीतू सैनी आदि सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

More Stories
कानपुर नगर22अगस्त2026*बहाल किया गया या सिस्टमिक साठ गांठ हो गई*
कानपुर नगर22अगस्त26*नगर निगम में ‘फर्जी पत्नी’ बनकर 9 साल तक पेंशन का खेल, करीब 9 लाख की चपत!
देहरादून22अगस्त2026*दीपेन्द्र चौधरी बने उत्तराखंड सूचना आयोग के आयुक्त