*ये साक्षी गुप्ता हैं. इनके चेहरे पर दिख रही ये मुस्कान इनके पिता ने दी है.* *साक्षी को धूम-धाम से बैंड-बाजा के साथ ससुराल से मायके लाया गया.*
दरअसल, साक्षी की शादी 28 अप्रैल 2022 को साक्षी गुप्ता की शादी सचिन कुमार नाम के युवक से हुई थी. सचिन झारखंड बिजली वितरण निगम में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत है.
शादी के कुछ दिन बाद से ही साक्षी को प्रताड़ित किया जाने लगा. करीब एक साल बाद साक्षी को पता चला कि जिस शख्स के साथ उसकी शादी हुई है, उसने पहले से दो शादियां कर रखी हैं. उसके पांवों के नीचे की जमीन खिसक गई. इसके बावजूद साक्षी ने रिश्ते को संभालने की कोशिश की. जब उन्हें लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा तब इन्होंने अपने घर में ये बात बताई. जहां इनके माता पिता ने इन पर सामाजिक दबाव बनाने की बजाय बेटी का साथ देने की सोची.
साक्षी के पिता ने ससुराल से बाकायदा बैंड-बाजे और आतिशबाजी के साथ बारात निकाली और उसे मायके वापस ले आए. मामला झारखंड के रांची का.

More Stories
सुल्तानपुर ३० मई २६ * जिलाधिकारी महोदय द्वारा अंकारीपुर, दूबेपुर स्थित ई0वी0एम0/वी0वी0 पैट वेयर हाउस (स्ट्रांग रूम) का किया गया मासिक निरीक्षण।
सुल्तानपुर ३०मयी २६ * स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी, समावेशी एवं जनोन्मुखी बनाने पर जोर,लंबित अनुदानों पर जिलाधिकारी ने जताई नाराजगी, सोमवार तक कार्रवाई का अल्टीमेटम
लखनऊ ३० मई २६ * मैक्स हॉस्पिटल, लखनऊ, में 35-वर्षीय टॉन्सिल कैंसर से पीड़ित मरीज की सफल एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी