मैनपुरी6सितम्बर25*कूड़ा डालने को लेकर हुए विवाद मे फायरिंग एक की मौत एक गंभीर घायल
एंकर :- मैनपुरी में कूड़ा डालने को लेकर दबंगो ने की फायरिंग ।
दबंगो द्वारा कूड़ा डालने का विरोध करने पर दबंगों ने मारपीट के बाद फायरिंग कर दी। जिसमें एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई वही गोली लगने से दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है । घायल युवक को सैफई हायर सेंटर रेफर किया गया है। बवाल के वीडियो भी सामने आए हैं। वीडियो में एक युवक हाथ में रायफल लेकर उसमें बुलेट लोड करता नजर आया है।
बीओ :- वारदात सदर कोतवाली क्षेत्र के जगरूपपुर की शनिवार सुबह की है। पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।जानकारी के अनुसार, भूदेव के परिवार ने योगेंद्र सिंह के घर के दरवाजे पर कूड़ा डाल दिया था। योगेंद्र ने इसका विरोध किया तो भूदेव और उनके पुत्र ने गाली-गलौज शुरू कर दी। सुबह करीब साढ़े 11 बजे दोनों गुटों के लोग लाठी डंडे लेकर आमने सामने हो गए। विवाद बढ़ने पर भूदेव के गुट के लोग फायरिंग करने लगे। जिसके बाद योगेंद्र सिंह (28) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बवाल में गांव के प्रमोद के पुत्र समेत दो लोग घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत को देखते हुए एक घायल को सैफई रेफर किया गया है। घटना के बाद आरोपी अपने पुत्रों के साथ फरार हो गए। गांव में दहशत का माहौल है। एसपी गणेश प्रसाद साहा पुलिस बल मौके के साथ मौके पर पहुंचे। आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को नहीं उठने दिया। पुलिस अधिकारी ग्रामीणों को समझाने के बाद बड़ी मुश्किल से शव को मौके से उठाने दिया । साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रही हैं।
More Stories
प्रतापगढ़ 16 अक्टूबर 26*प्रतापगढ़ में भारतीय जनता पार्टी को लगा बड़ा झटका*
लखनऊ16 अक्टूबर 26*डीजीपी राजीव कृष्ण की हाईलेवल क्राइम समीक्षा बैठक
नई दिल्ली 16 अक्टूबर 26*मुग़ल गए, अंग्रेज़ गए… अब बारी है नेहरू-गांधी परिवार के राजनीतिक वर्चस्व और वंशवाद की बेड़ियों से पूरी तरह मुक्त होने की!*