October 8, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मुजफ्फरनगर 7 अक्टूबर 26 पंजाबी समाज सम्मान परिवार सुभाषनगर की नई कार्यकारिणी का गठन,,,

मुजफ्फरनगर 7 अक्टूबर 26 पंजाबी समाज सम्मान परिवार सुभाषनगर की नई कार्यकारिणी का गठन,,,

मुजफ्फरनगर 7 अक्टूबर 26 पंजाबी समाज सम्मान परिवार सुभाषनगर की नई कार्यकारिणी का गठन,,,

लोकेन्द्र गौतम ब्यूरो चीफ, सहारनपुर मंडल यूपीआजतक

*मुरली गगनेजा बने अध्यक्ष,* समाज की एकता और उत्थान के लिए मिलकर कार्य करने का लिया संकल्प

मुजफ्फरनगर, 6 अक्टूबर। पंजाबी समाज सम्मान परिवार सुभाषनगर की एक महत्वपूर्ण बैठक लिंक रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित की गई। बैठक में समाज के संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, आपसी भाईचारे एवं एकता को बढ़ावा देने तथा समाजहित के कार्यों को गति देने के उद्देश्य से नई कार्यकारिणी के गठन का निर्णय लिया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से मुरली गगनेजा को अध्यक्ष चुना गया। समाज के वरिष्ठजनों एवं पदाधिकारियों ने नवनियुक्त अध्यक्ष सहित नई कार्यकारिणी के सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि नई टीम समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर सामाजिक एवं जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाएगी। *बैठक में समाज के वरिष्ठजनों ने मुख्य संरक्षक के रूप में अशोक बाटला एवं पवन छाबड़ा को नियुक्त किया* । इसके साथ ही संरक्षक मंडल में पं. फकीर चंद, राजकुमार अरोड़ा, ओम प्रकाश बजाज, राम प्रकाश बाटला, गुलशन नागर, सेतलाल जलोत्रा तथा गिरधारी गगनेजा को शामिल किया गया। नई कार्यकारिणी में चेयरमैन अरुण सपरा, अध्यक्ष मुरली गगनेजा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विशाल सोबती, उपाध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा, नवीन अरोड़ा, सचिन टक्करवाल, निखिल अरोड़ा और पुनीत जलोत्रा सहित अन्य पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। महामंत्री के पद पर राजकुमार को जिम्मेदारी दी गई है। बैठक के दौरान वक्ताओं ने कहा कि समाज की मजबूती के लिए आपसी सहयोग, भाईचारा और एकजुटता बेहद जरूरी है। नई कार्यकारिणी का उद्देश्य समाज के लोगों को एक मंच पर लाकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करना तथा सामाजिक, धार्मिक और जनकल्याणकारी गतिविधियों को आगे बढ़ाना रहेगा। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने भी समाज के वरिष्ठजनों का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन किया जाएगा। उन्होंने समाज के सभी सदस्यों से संगठन को मजबूत बनाने में सहयोग की अपील की। बैठक में समाज के अनेक गणमान्य लोग एवं सदस्य मौजूद रहे। सभी ने नई कार्यकारिणी के गठन का स्वागत करते हुए संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Taza Khabar