September 28, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मुजफ्फरनगर 28 सितंबर 26*सर्कुलर रोड पर बाइक तोड़फोड़ कांड में 12 छात्रों पर गिरी गाज,

मुजफ्फरनगर 28 सितंबर 26*सर्कुलर रोड पर बाइक तोड़फोड़ कांड में 12 छात्रों पर गिरी गाज,

🚨 मुजफ्फरनगर ब्रेकिंग 🚨

मुजफ्फरनगर 28 सितंबर 26*सर्कुलर रोड पर बाइक तोड़फोड़ कांड में 12 छात्रों पर गिरी गाज, MG पब्लिक स्कूल ने किया निलंबित

लोकेन्द्र गौतम ब्यूरो चीफ सहारनपुर मंडल यूपीआजतक

मुजफ्फरनगर*सर्कुलर रोड पर बाइक तोड़फोड़

कुछ दिनों पूर्व शहर के व्यस्त सर्कुलर रोड पर सड़क किनारे खड़ी बाइक में स्कूल यूनिफॉर्म पहने छात्रों द्वारा जमकर तोड़फोड़ और हुड़दंग किए जाने के मामले में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस और स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया था। वीडियो वायरल होते ही सिविल लाइन थाना पुलिस और एलआईयू (LIU) ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। जांच के दौरान वीडियो में दिखाई दे रहे छात्रों की पहचान की गई। पुलिस और स्कूल प्रबंधन की संयुक्त जांच में सामने आया कि बाइक में तोड़फोड़ करने वाले सभी छात्र एमजी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए एमजी पब्लिक स्कूल प्रबंधन ने 12 छात्रों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया। स्कूल प्रबंधन की कार्रवाई से छात्रों में हड़कंप मचा हुआ है। बताया गया कि सार्वजनिक स्थान पर छात्रों द्वारा इस तरह हुड़दंग मचाने और वाहन में तोड़फोड़ करने की घटना ने स्कूल की अनुशासन व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए थे। वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने सोशल मीडिया पर भी खासा तूल पकड़ा। स्कूल प्रबंधन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अनुशासनहीनता और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसी हरकतों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
वायरल वीडियो से खुला मामला, जांच के बाद हुई कार्रवाई
पूरे मामले की शुरुआत वायरल वीडियो से हुई थी। वीडियो में स्कूल ड्रेस पहने कुछ छात्र सड़क किनारे खड़ी बाइक के साथ तोड़फोड़ करते दिखाई दे रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और स्कूल प्रबंधन के सहयोग से छात्रों की पहचान की गई। इसके बाद 12 छात्रों के खिलाफ स्कूल स्तर पर कार्रवाई की गई।

Taza Khabar