mujaffarngr 28 mayi 26*ईद-उल-अजहा को लेकर डीएम उमेश मिश्रा और एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने संभाली कमान
मुजफ्फरनगर में ईद-उल-अजहा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने शामली स्टैंड स्थित ईदगाह सहित संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने पुलिस बल, ट्रैफिक, बैरिकेडिंग और पार्किंग व्यवस्था की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।
एसएसपी ने पुलिस कर्मियों को सतर्क रहकर ड्यूटी करने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में चेकिंग बढ़ाने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों और धर्मगुरुओं से संवाद कर आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की।

More Stories
मुगलसराय28अगस्त 26*कांग्रेस ने मो. नईम पर जताया भरोसा, उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ के शहर अध्यक्ष बने
हरिद्वार 28 अगस्त 26*हरिद्वार में बहावलपुर ट्रस्ट का विशाल भंडारा, बड़ी संख्या में शिव भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद
पूर्णिया बिहार 27 अगस्त26* कबाड़ी की दुकान में चोरी का माल, 21 किलो तांबा तार के साथ 2 गिरफ्तार *