September 18, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मुजफ्फरनगर 18 सितंबर 26* सरकारी नौकरी के नाम पर 11 लाख की ठगी का आरोप,

मुजफ्फरनगर 18 सितंबर 26* सरकारी नौकरी के नाम पर 11 लाख की ठगी का आरोप,

मुजफ्फरनगर 18 सितंबर 26* सरकारी नौकरी के नाम पर 11 लाख की ठगी का आरोप, गृह मंत्रालय में नौकरी लगवाने का दिया झांसा

*लोकेन्द्र गौतम*ब्यूरो चीफ सहारनपुर मंडल यूपीआजतक*

मुजफ्फरनगर। जिले में सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर लाखों रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। जनकपुरी निवासी विकास त्यागी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र देकर सुधीर चौहान समेत कई लोगों पर ठगी और धमकी देने के आरोप लगाए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, सुधीर चौहान ने खुद को केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय में तैनात बताते हुए बड़े अधिकारियों से अपनी पहचान होने का दावा किया था। इसी भरोसे में विकास त्यागी ने अपने परिवार के सदस्यों की सरकारी नौकरी लगवाने के लिए आरोपी को करीब चार लाख रुपये दिए। आरोप है कि काफी समय बीतने के बाद भी नौकरी नहीं लगी। रकम वापस मांगने पर कथित तौर पर गाली-गलौज और धमकी दी जाने लगी। विकास त्यागी का आरोप है कि आरोपी ने केवल उनसे ही रकम नहीं ली, बल्कि उनके माध्यम से अन्य परिचितों से भी गृह मंत्रालय में नौकरी लगवाने का झांसा देकर संपर्क किया। शिकायत के अनुसार, उनके जानकारों से भी करीब सात लाख रुपये लिए गए। इस तरह शिकायतकर्ता के चार लाख और परिचितों के सात लाख रुपये मिलाकर कथित ठगी की रकम करीब 11 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस अब आरोपों, लेन-देन और आरोपी द्वारा किए गए नौकरी संबंधी दावों की जांच में जुटी है।