मुजफ्फरनगर 18 सितंबर 2026*राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी का भव्य सम्मान समारोह, कार्यकर्ताओं में भरा जोश*
लोकेन्द्र गौतम* ब्यूरो चीफ सहारनपुर मंडल *यूपीआजतक*
नई दिल्ली/मुजफ्फरनगर,राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी के तत्वावधान में गुरुवार को भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन के लिए समर्पित भाव से कार्य करने वाले पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करना रहा। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से समारोह में उत्साह का माहौल रहा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय संरक्षक काली पुत्र कालीचरण महाराज विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ। समारोह में भारतीय जनता पार्टी के सांसद, विधायक एवं प्रदेश स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारियों की भी मौजूदगी रही। इस दौरान संगठन के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदित्य प्रहलाद पाहुजा ने कहा कि सम्मान समारोह जैसे आयोजन संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करते हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का समर्पण संगठन की सबसे बड़ी ताकत है और उनकी सेवाओं को सम्मानित करना संगठन की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने घोषणा की कि राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी की ओर से प्रत्येक वर्ष इसी प्रकार सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, ताकि संगठन के लिए निरंतर कार्य करने वाले निष्ठावान कार्यकर्ताओं को सम्मान मिल सके। समारोह के समापन पर उपस्थित अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं विस्तारित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित एवं संगठन की मजबूती की कामना के साथ हुआ।
More Stories
मथुरा 18 सितंबर 26*मथुरा की सबसे बड़ी चोरी का पर्दाफाश, 7 किलो सोना और 11 लाख नकद बरामद
लखनऊ 18 सितंबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ किया कुछ महत्वपूर्ण खबरें
उन्नाव 18 सितंबर 26*उन्नाव में जिला पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का आगाज कल