मुजफ्फरनगर 14 सितंबर 26* महिला से लॉकेट लूटने वाले तीन बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, एक घायल तीन लुटेरे फरार*
*लोकेन्द्र गौतम* ब्यूरो चीफ सहारनपुर मंडल *यूपीआजतक*
मुजफ्फरनगर। रामराज में खेत की और जा रही एक महिला से लॉकेट छीनने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता के भतीजे गुलशन की ओर से घटना के संबंध में 10 अगस्त 26 को मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने वारदात में शामिल बदमाशों की सर्विलांस के आधार पर एस ओ जी और पुलिस की कई टीमें लगा कर तलाश शुरू की थी। आज 14 सितम्बर को मुखबिर खास की सूचना पर ये कारवाही की है अपराधी आज और कोई ऐसी ही घटना करने के प्रयास में हैं पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान शाहिद गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके साथी राशिद और फिरोज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तीनों ही बिजनौर जनपद के अफजलगढ़ के रहने वाले हैं । पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान तीन अन्य अज्ञात बदमाश जो की बिजनौर जनपद के ही हैं मौके से फरार होने में सफल रहे। जिनकी तलाश में पुलिस टीमों द्वारा दबिश दी जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से लॉकेट दो तमंचे, कारतूस, एक राइडर मोटरसाइकिल और चाकू बरामद किया गया है। पुलिस ने घायल शाहिद को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है उक्त अपराधियों का अपराधिक इतिहास भी है । गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर उनके आपराधिक इतिहास और क्षेत्र में हुई अन्य लूट की घटनाओं के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस फरार तीनों बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
More Stories
कानपुर नगर 14 सितम्बर 26*36वां वार्षिक आम सभा की बैठक पेंशनर्स समाज पनकी में संपन्न*
मुजफ्फरनगर 14 सितम्बर 26* बडकली फाटक पर एक व्यक्ति की रेल से कटकर मौत*
नई दिल्ली 14सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*