मिर्जापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आजतक
मिर्जापुर:27 जून 25 *भगवान जगन्नाथ स्वामी की रथयात्रा*
मिर्जापुर। नगर के त्रिमोहानी चौराहा से जगन्नाथ स्वामी की रथयात्रा हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। सुबह ही भगवान ठाकुर राम कुमार मन्दिर प्रांगण से निकलकर चौराहे पर विराजमान हुए। आकर्षक फूलों और रंग बिरंगे कपड़ों से सजे 3 रथ पर भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा एवं भाई बलदाऊ के साथ विराजमान हुए।
त्रिमोहानी चौराहा पर श्रद्धालुओं के करीब 10 घंटे दर्शन पूजन किया। सायंकाल भगवान के साथ नगर भ्रमण हेतु रथ को खींचने के लिए भक्तों में होड़ मची रही।
यात्रा में ध्वनि विस्तारक यंत्रों के माध्यम से संकीर्तन करते हुए कीर्तन मण्डली चल रही थी।
इस्कान मन्दिर के श्याम कृष्ण दास द्वारा कृष्ण भक्ति में लीन नृत्य, संगीत किया गया। इलाहाबाद के नगाड़ा पार्टी ने भी धूम मचा रखी थी। सुभद्रा माता के रथ के साथ महिलाओं का हुजूम उमड़ा। रथ खीचने वालो की होड़ लगी रही । सभी भगवान के रथ को नंगे पांव खींचकर जीवन धन्य करना चाहते थे। नगर के विभिन्न स्थानों पर स्वागत एवं विशेष पूजन आरती किया गया। रथयात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए जगह जगह शर्बत शीतल जल की व्यवस्था किया गया।
शोभायात्रा नगर के बसनई बाजार, घण्टाघर, खजान्ची चौराहा, गिरधर चौराहा, पेहटी चौराहा, तुलसी चौराहा, गुड़हट्टी चौराहा, पानदरीवा, दक्खिन फाटक, पुरानी अंजही, टेढ़ीनीम होते हुए नारघाट होते हुए मन्दिर में लौटी। मन्दिर प्रांगण में विशेष पूजन एवं आरती के साथ प्रसाद वितरण किया गया।

More Stories
पूर्णिया बिहार 24 अगस्त 26 *पूर्णिया व्यवहार न्यायालय को मिली नई सौगात,
लखनऊ24अगस्त26*यूपी में मानसून सक्रिय, 26 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट – उन्नाव में गंगा उफान पर*
लखनऊ24अगस्त26*यूपी बोर्ड 2027 परीक्षा फॉर्म भरने वाले छात्रों के लिए राहत की खबर।