मिर्जापुर25अप्रैल26*दिव्यांगता के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वालो को विश्व दिव्यांग दिवस 03 दिसंबर को किया जाएगा पुरस्कृत
यूपी आजतक – बसन्त कुमार गुप्ता
मीरजापुर 25 अप्रैल 2026- जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी राजेश कुमार सोनकर ने जानकारी देते हुए बताया है कि निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग उ०प्र० लखनऊ के पत्र दिनांक-17. 04.2026 के द्वारा “विश्व दिव्यांग दिवस” 03 दिसम्बर, 2026 के अवसर पर दिव्यांगता के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले स्वैच्छिक संस्थानों / व्यक्तियों / कर्मचारियों को पुरस्कृत किये जाने हेतु निम्नलिखित श्रेणी में आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं। दक्ष दिव्यांग कर्मचारी / स्वनियोजित दिव्यांगजन के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन हेतु सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता तथा सर्वश्रेष्ठ प्लेसमेंट अधिकारी या एजेंसी के लिए सेवायोजकों को राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन के निमित्त कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति तथा सर्वश्रेष्ठ संस्था के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार, प्रेरणास्रोत हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन के जीवन सुधारने के निमित्त सर्वश्रेष्ठ नवीन अनुसंधान या उत्पाद विकास के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन हेतु “बाधामुक्त वातावरण के सृजन हेतु सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन को पुनर्वास सेवाएं प्रदान करने वाले सर्वश्रेष्ठ जिला के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ सृजनशील दिव्यांग वयस्क व्यक्तियों एवं सर्वश्रेष्ठ बालक/बालिका हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ ब्रेलप्रेस के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन के लिए सर्वोत्तम अनुकूल वेबसाइट हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन के सशक्तीकरण हेतु कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार। इच्छुक व्यक्ति अथवा स्वैच्छिक संस्थान अपना आवेदन 02 प्रतियों में दिनांक 15 जुलाई, 2026 तक प्रत्येक दशा में जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कार्यालय के कक्ष सं0-01 विकास भवन भूतल, मीरजापुर में जमा कर सकते हैं।

More Stories
रोहतास17जून26*IG कार्यालय में लंबित कांडों की समीक्षा, हर फाइल का लिया हिसाब |
रीवा17जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रीवा मध्यप्रदेश की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
मथुरा 17 जून 26*“ऑपरेशन प्रहार” के तहत 01 अभियुक्त को 162 ग्राम अवैध मादक पदार्थ नसीला पाउडर अल्प्राजोलम के साथ किया गिरफ्तार ।*