मिर्जापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिर्पोट यूपी आजतक
मिर्जापुर21जनवरी24*नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने आरती कर किया हनुमान चालीसा का पाठ*
मीरजापुर।22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर नगर के कई मंदिरो पर भजन-कीर्तन और पूजा-पाठ का आयोजन किया जा रहा है।इसी क्रम में नगर के ऐतिहासिक स्थल घंटाघर में नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी के नेतृत्व में भव्य हनुमान आरती और हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में सभासद,स्थानीय लोगो एवं युवाओं ने भाग लिया। जहा सभी ने एक साथ मिलकर हनुमान चालीसा का पाठ किया।इस मौके पर कई भक्ति गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किया गया।इस मौके पर रेखा चौरसिया द्वारा भक्ति गीत भी गाया गया।इस मौके पर नपाध्यक्ष ने कहा की पांच सौ सालों के संघर्षों के बाद हमारे देश की सांस्कृतिक विरासत,सांस्कृतिक आत्मा प्रभु श्री राम के मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा होने जा रहा है।जब प्रभु श्रीराम अयोध्या वापस आए थे तो दीपावली मनाई गई थी।इस बार प्रभु श्रीराम फिर से अपने मंदिर में विराजमान होने जा रहे है।पूरा देश 22 जनवरी को अब दूसरी दीपावली मनाने जा रही है।इसी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर हनुमान आरती कर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया है।पूरा नगर राममय होने जा रहा है।नगर में 14 जनवरी से 22 जनवरी तक विभिन्न मंदिरो पर भजन कीर्तन भी करवाया जा रहा है।नगर के विभिन्न मंदिरो पर साफ सफाई कर मंदिरो को सजाया जा रहा है।आप सभी लोगो से निवेदन है की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन अपने घरों,आस पास के मंदिरो पर दिया जलाए,मंदिरो पर भजन कीर्तन करे।जिससे पूरा नगर राममय हों जाए।इस मौके पर सभासद विजय प्रजापति,अलंकार जायसवाल,कमलेश मौर्या,नीरज गुप्ता,अजय मोदनवाल,राधेश्याम गुप्ता,युवा मोर्चा से आकाश गुप्ता,अश्वनी गुप्ता,भाजपा महिला मोर्चा से ऋतु केशरी, गूंजा गुप्ता सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।
More Stories
भागलपुर3अगस्त26*अकबरनगर थानान्तर्गत 2.409 कि०ग्रा० गांजा के साथ तीन अपराधकर्मियों को किया गया गिरफ्तार।
लखनऊ3अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
प्रयागराज/लखनऊ3 अगस्त26*बड़ी खबर | NCLT में LDTA विवाद पर सुनवाई जारी, चर्च संपत्तियों और सदस्यता पर उठे सवाल*