मिर्ज़ापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आजतक
मिर्जापुर:19 मई 25 *संभावित बिजली हड़ताल को लेकर जिलाधिकारी की बैठक, तैयारियों के निर्देश*
बिजली विभाग की संभावित हड़ताल को देखते हुए जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बिजली विभाग के अधिकारियों, उप जिलाधिकारियों, खंड विकास अधिकारियों और आउटसोर्सिंग एजेंसियों के साथ बैठक की। अधीक्षण अभियंता विद्युत ने बताया कि 21 से 28 मई तक आंशिक कार्य बहिष्कार और 29 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल प्रस्तावित है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि संविदा कर्मियों के नाम व मोबाइल नंबर 20 मई तक उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने प्रत्येक फीडर पर राजस्व निरीक्षक, लेखपाल व पुलिस की ड्यूटी तय करने को कहा। पेयजल आपूर्ति बनाए रखने के लिए फीडरों पर जनरेटर की व्यवस्था के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी और सभी उपजिलाधिकारी मौजूद रहे।

More Stories
लखनऊ 27अगस्त 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
बांदा27अगस्त26* बांदा में पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, नशामुक्त समाज का दिलाया संकल्प
कानपुर देहात 27 अगस्त 2026*कानपुर देहात में एसपी ऑफिस की छत से सिपाही के गिरने से हड़कंप, हाथ-पैर में आई चोटें जांच शुरू*