मथुरा19मई25* अखिल भारतीय जाट महासभा ने एस डी एम को सौंपा ज्ञापन।
मथुरा से संवाददाता लक्ष्मी शर्मा की खास खबर यूपीआजतक।
आज मथुरा मे दिनांक 19 मई 2025 को में अखिल भारतीय जाट महासभा के कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में जिला अधिकारी कार्यालय पर एसडीएम छाता को माननीय मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में अखिल भारतीय जाट महासभा ने मांग की है कि महाराजा सूरजमल जी की मूर्ति मथुरा महानगर की किसी प्रमुख चौराहे पर लगाई जाए।
अखिल भारतीय जाट महासभा युवा मंडल अध्यक्ष आगरा मंडल बिश्बेन्द्र चौधरी ने कहा कि महाराजा सूरजमल एक महान जाट राजा थे जिन्होंने अपने जीवन में कई युद्ध लड़े और हिंदुओं की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ी। उनकी वीरता और बलिदान को देखते हुए, हमें लगता है कि मथुरा शहर के किसी प्रमुख चौराहे उनकी मूर्ति लगाना आवश्यक है। और बताया कि महाराजा सूरजमल ने हिंदुओं की रक्षा के लिए मुगलों से कई बार युद्ध लड़ा था मथुरा जनपद में भरतपुर राजघराने की मथुरा मे सैकडो बीगा जमीन है क्या उनको उसमें से शासन और प्रशासन 30 बर्ग गज जमीन नहीं दे सकता है।
अगर यह प्रतिमा नहीं लगती है।तो हम लोग आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।जिलाध्यक्ष महिला विंग चौधरी सुजाता सिंह ने शासन और प्रशासन से मांग रखी कि मथुरा में जल्द-से-जल्द महाराजा सूरजमल जी की प्रतिमा मथुरा महानगर के किसी मुख्य चौराहा पर लगाई जाए ।और वीर गोकुला जाट के नाम से एक चौराहा या मार्ग का नाम रखा जाए।
एसडीएम छाता ने ज्ञापन स्वीकार किया और आश्वासन दिया कि इसे माननीय मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाया जाएगा। युवा महानगर अध्यक्ष हर्ष चौधरी ने बताया कि अखिल भारतीय जाट महासभा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि वे इस मांग को पूरा करें और महाराजा सूरजमल की विरासत को सम्मानित करें।
इस दौरान मुख्य रूप से उपस्थित रहे सुरेंद्र सिंह, चेतन तेवतिया,सीपी सिंह चाहर, उमाशंकर एडवोकेट, डाक्टर जयकुमार सिंह, विनोद एडवोकेट, बबलू चौधरी,नवाब सिंह पौनिया, सुशील चौधरी,युवा जिलाध्यक्ष कृष्णा चाहर, लव कुमार, महेंद्र भरंगर, धीरज चौधरी,विश्वनाथ चौधरी,अजय चौधरी,मंजू रानी एडवोकेट महानगर अध्यक्ष महिला विंग, पवन कुंतल, रवि सिंह, मंगल नरवार, जितेंद्र चौधरी,अभिषेक चौधरी,राजू चौधरी,सुरजीत चौधरी,सुभम चौधरी,निशांत चौधरी,वीरेंद्र चौधरी आदि सैकडो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
More Stories
*देहरादून22 अक्टूबर 2026*उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में आज हुए फैसले*
लखनऊ 22 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कानपुर नगर 22 अक्टूबर 26*24 अक्टूबर को जनपद के सभी 3770 बूथों पर लगेंगे विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर*