मिर्जापुर16मई26*यह सिर्फ पेपर लीक नहीं बल्कि सरकार का पूरा सिस्टम ही लीक है
यूपी आजतक – बसन्त कुमार गुप्ता
मिर्जापुर। राष्ट्रवादी मंच के संस्थापक एवं विश्व हिंदू परिषद पूर्व प्रांत संगठन मंत्री मनोज श्रीवास्तव ने नीट परीक्षा लीक पर की चर्चा। एक बार पुनः नीट परीक्षा का पेपर लीक हो गया। एन टी ए 2026 के परीक्षा रद्द हो गई। 22 लाख छात्रों का मेहनत, त्याग और सपनों को भ्रष्ट व्यवस्था के कारण फिर से कुचल दिया गया। किसी पिता ने कर्ज लिया तो किसी मां ने अपने गहने बेचें। लाखों बच्चों ने रात-दिन मेहनत करके नीट परीक्षा की तैयारी की लेकिन बदले में मिला पेपर लीक। यह सरकारी लापरवाही और शिक्षा के क्षेत्र में संगठित भ्रष्टाचार है। यह नाकामी नहीं बल्कि छात्रों के भविष्य के साथ अपराध है। पेपर माफिया बच निकलते हैं। ईमानदार छात्र सजा भुगतते हैं। छात्रों का भविष्य परिश्रम से नहीं बल्कि पैसा और पहुंच से तय होगा तो फिर गरीब और निर्धन का बेटा जिसके अंदर प्रतिभा योग्यता है उसका क्या होगा ? यह सिर्फ पेपर लीक नहीं बल्कि सरकार का पूरा सिस्टम ही लीक है। सरकार ने जांच के आदेश दिए लेकिन जिम्मेदार लोग अपने कुर्सी पर बैठे हैं। एन टी ए के चेयरमैन प्रदीप जोशी जब तक बर्खास्त नहीं किए जाएंगे तब तक निष्पक्ष जांच नहीं होगी और पूर्व की भांति ही लीपा-पोती हो जाएगा। प्रेस वार्ता में आनन्द अग्रवाल, रवि पुरवार, अखिलेश अग्रहरी, दीपक श्रीवास्तव, आशीष पाण्डेय, मनोज दमकल व अन्य लोगों की उपस्थिति रही।

More Stories
रीवा19अगस्त26*पड़ोखर गांव में रास्ते के अभाव में परेशान स्कूली बच्चे, कलेक्टर जनसुनवाई में पहुंचकर लगाई रास्ता बनाने की गुहार*
लखनऊ19अगस्त26* ग्राम पंचायत अधिकारी के 1,468 पदों का अंतिम रिजल्ट*
लखनऊ19अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*