मिर्जापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आजतक
मिर्जापुर:15 सितम्बर 25 *नरेन्द्र यादव जिला अध्यक्ष व आनंद दुबे जिला मंत्री मनोनीत हुए*
*नेशनल सेल्फ केयर टीम (NSCT) मिर्ज़ापुर जिला टीम का हुआ गठन, नरेन्द्र यादव बने जिला अध्यक्ष व आनंद दुबे बने जिला मंत्री*
नेशनल सेल्फ केयर टीम के संस्थापक विवेकानंद द्वारा प्रदेश के सबसे पहले जनपद मिर्ज़ापुर की जिला कार्यकारिणी का गठन किया । उक्त कार्यकारिणी में इंजीनियर नरेन्द्र यादव जिला अध्यक्ष व बेसिक के अध्यापक आनंद दुबे जिला मंत्री मनोनीत हुए ।
संस्था के सह संस्थापक रविंद्र यादव ने बताया कि उक्त संस्था में इक्कीस हजार सदस्य हो गये हैँ,किसी भी सदस्य की मृत्यु होने पर पचास लाख से एक करोड़ का सहयोग करने का लक्ष्य है । सदस्यों की बेटी की शादी में कन्यादान योजना के तहत 5 लाख रुपये तक के आर्थिक सहयोग का प्रावधान है साथ ही साथ भविष्य में सदस्यों के इलाज में भी आर्थिक सहयोग का प्रावधान किया जायेगा ।
संस्था के सह संस्थापक गण सुधेश पाण्डेय व संजीव रजक आदि ने सभी नव मनोनीत पदाधिकारिओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दिए ।
More Stories
पूर्णिया बिहार 15 अक्टूबर 2026 दुर्गा पूजा मेलों में भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट, पूर्णिया जिला आपदा प्रबंधन ने जारी की एडवाइजरी
पूर्णिया बिहार 15 अक्टूबर26 *फेस्टिव सीजन में Panorama Group का धमाका, प्रॉपर्टी खरीदने पर कार, बाइक, सोना और विदेश यात्रा जीतने का मौका*
लखनऊ 15 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….