मिर्जापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आजतक
मिर्जापुर:15 जनवरी 25 *थाना प्रभारी के साथ सर्राफा व्यापारियों की बैठक*
शहर कोतवाली प्रभारी नीरज पाठक के साथ सर्राफा व्यापारियों की एक बैठक आज दिनांक 15 दिसंबर 2025 को संपन्न हुई जिसमें सभी व्यापारियों ने प्रमुखता से अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया और उनके विचारों को सुना।
सराफा व्यापार मंडल के मंत्री शिव मूंदड़ा ने थाना प्रभारी नीरज पाठक को शाल भेंट कर उनका अभिवादन किया और सराफा में आने वाली समस्याओं से और सुरक्षा को लेकर अपने विचार रखें।
थाना प्रभारी नीरज पाठक ने व्यापारियों के साथ संपूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया और कहा कि आप व्यापारियों को किसी भी समस्या से डरने की जरूरत नहीं है 24 घंटे पुलिस आपकी मदद के लिए तैयार है। उन्होंने आगे कहा कि प्रयागराज महाकुंभ को देखते हुए जिले के 60% पुलिस फोर्स कुंभ में लगी हुई है इसलिए आप लोग अस्थाई रूप से एक सुरक्षा गार्ड अपनी सुरक्षा के लिए रख सकते हैं तो अति उत्तम होगा वैसे हमारी पुलिस आपके सहयोग में हमेशा तत्पर है।
उक्त बैठक में व्यापारीगण अनिल मिश्रा, मनोज मिश्रा, अवधेश सोनी, हेमंत सोनी, अपूर्व अग्रवाल, विवेक गुप्ता , राजू सेठ, बबलू जैन ,हीरालाल सोनी , श्याम खत्री, नंदलाल सोनी, मुन्नू केसरवानी, विवेक कुमार, अपूर्व कसेरा, नवनीत जैन, संतोष गुप्ता सहित कई सर्राफा व्यापारी उपस्थित रहे।
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*