मिर्जापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिर्पोट यूपी आजतक
मिर्जापुर12जनवरी24*स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई गई*
मिर्जापुर जिला बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसरपर बतौर मुख्य अतिथि विचार व्यक्त करते हुए राष्ट्रवादी मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि आज जब यह देश बहुआयामी संकट के दौर से गुजर रहा है कहीं भाषा कहीं प्रान्त कहीं संप्रदाय के भीषण द्वंद में फंसा है। स्वामी जी ने इन सभी विषयों पर विजय प्राप्त करने का एकमात्र उपाय धर्म बताया । इसी धर्म की स्थापना उन्होंने संपूर्ण विश्व में किया। आज स्वामी जी के बताए हुए मार्ग पर चलकर हम समाज की विकृति कुरीति को समाप्त कर सकते हैं एवं सभी प्रकार के संकटों पर विजय प्राप्त कर सकते हैं।
कार्यक्रम के अध्यक्षता बार के नव नियुक्तअध्यक्ष संजय उपाध्याय ने किया एवम संचालन योगेश दुबे ने किया ।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से बार के पूर्व अध्यक्ष रामकृष्ण द्विवेदी वरिष्ठ अधिवक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संचालक तिलकधारी , बार के सचिव कैलाश यादव ,वरिष्ठ अधिवक्ता बैकुंठ त्रिपाठी, राम सहाय सिंह राजेश त्रिपाठी ,अनिल गुप्ता पारस मिश्रा ,मधुकर मिश्रा ,विनोद पांडे, रितिक पुरवार, गौरव पांडे,अंकुर श्रीवास्तव सहित सैकड़ो अधिवक्ता उपस्थित हुए ।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानन्द जी के समक्ष मुख्य अतिथि ने डीप प्रज्ज्वलित करके किया।

More Stories
बाँदा ८ जून २०२६ * प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशन में आज पूर्व एम एल सी जयवन्त सिंह व बांदा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने प्रतिनिधि मंडल के साथ बिसंडा ब्लॉक का दौरा किया
सहारनपुर ८ जून २०२६ *उत्तर प्रदेश सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट की बड़ी बैठक सहारनपुर में 28 जून रविवार को हो सकती है -गुरप्रीत बग्गा
कानपूर ८जुन २०२६ * पूर्व की सरकारों की तरह अब उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार में केडीए विभाग द्वारा गरीब पीड़ित किसानों का शोषण तो जारी है ही लेकिन अब केडीए द्वारा डाटा तक ब्लॉक कर दिया गया