मिर्जापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिर्पोट यूपी आजतक
मिर्जापुर08जनवरी24*पट्टा खारिज का मुकदमा विचाराधीन के घर को बुलडोजर से गिराया गया*
ललिता देवी पत्नी संतोष कुमार निवासी बीरपुर, थाना देहात कोतवाली, के द्वारा ग्राम प्रधान और अन्य के विरुद्ध जिलाधिकारी को पत्रक दिया गया जिसने आरोप लगाया गया है कि ग्राम प्रधान, लेखपाल और अन्य लोगों की मिली भगत से हमारा मकान बुल्डोजर से गिरा दिया, इनका कहना है कि जब हम लोगों ने कहा कि भाई साहब आप लोग हमारे मकान को क्यो गिरा रहे है तब उपरोक्त विपक्षीगण ने कहा जिलाधिकारी मीरजापुर ने मकान गिराने का आदेश दिया है। तब हमने कहा हमको आदेश दिखाने की कृपा करे और इसके सम्बन्ध में जिलाधिकारी मीरजापुर के यहाँ लक्षमन बनाम मुन्नी देवी के नाम से राजस्व संहिता की धारा 66 के अन्तर्गत पट्टा खारिज का मुकदमा विचाराधीन है। जहाँ पट्टा हुआ है वहाँ कब्जा न दे करके हमारे मकान गिराने क्यो आये हो आप लोग। तब विपक्षीगण ने भद्दी-भद्दी गालिया देते हुए घर को बुल्डोजर से गिरा दिये जिससे हम प्रार्थिनी के मकान व आम का पेड 4 गाय, तथा घर में रखे लगभग 20000/- ले गये । तथा प्रार्थिनी का जेवरात मंगलसूत्र, नाक की नथिया, पैर का चाँदी का पायल, चार जो बिछिया, आधा किलो का करघन व अन्य घर गृहस्थी का सामान लूटा ले गये। हम प्रार्थिनी का हाथ पकड़कर घर से बाहर निकाल कर फेक दिये। हम प्रार्थिनी ने काफी आरजू मिन्नत किया तो कहे कि गाली देते हुए कहा कि अगर तुम यह यहाँ से नहीं गयी तो तुम्हे व तुम्हारे परिवार को जान से मारकर फेंक देगे । विपक्षीगण बहुत ही सरहंग दबंग व सरहर किस्म के आदमी है तथा उच्चाधिकारियों से उनकी काफी पहुंच है। हम प्रार्थिनी व प्रार्थिनी के पति व उनके छोटे छोटे बच्चो को भी बुरी तरह से मारे पीटे । प्रार्थिनी अपने निज आवास पर रही कि दिनांक 05.01.2024 को सुबह विपक्षीगण पुनः पहुँच गये और हमारे पति को मारने पीटने लगे जिससे कन्धे व सीने पर गम्भीर आयी है तथा सुन्दर बिन्द के साथ प्रार्थिनी के ब्लाउज फाड दिये तथा मौके का फायदा उठाते हुए अश्लील हरकते करने लगा और मारने लगा। विपक्षीगण मुन्नी देवी का घर का निर्माण करा रहे है। विपक्षीगण के पट्टा खारिज का मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है।
More Stories
रायगड 19 सितंबर 26*ढोल-ताशांचा गजर… बाप्पाच्या नामाचा जयघोष… आणि सुरक्षेसाठी रायगड पोलिसांचा पहारा!
Delhi 19 September26*AIPSO Extended Office-Bearers Meeting Calls for Strengthening Peace, Solidarity and Democratic Values
पूर्णिया बिहार 19 सितंबर26 *सहरसा में कलम लहूलुहान पर इंसाफ की जीत, अधिवक्ता जेबा परवीन अंसारी ने सरकार के फैसले का किया स्वागत*