मिर्जापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिर्पोट यूपी आजतक
मिर्जापुर02अप्रैल24*श्रीराम नवमी की शोभायात्रा अब तक के सारे रिकॉर्ड को ध्वस्त करेगी।*
मिर्जापुर। नगर के धुंधी कटरा स्थित सभागार में विश्व हिंदू परिषद की बैठक जिलाध्यक्ष रामचंद्र शुक्ला जी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें दायित्व का वितरण किया गया।
विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री नितिन ने कहा कि इस बार श्रीराम नवमी की शोभायात्रा अब तक के सारे रिकॉर्ड को ध्वस्त करेगी। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
कहा कि मीरजापुर की ऐतिहासिक रामनवमी शोभायात्रा पूरे उत्तर प्रदेश में अलग ही पहचान हैं । इस बार अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह यात्रा अब तक के अपने ही सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी।
विहिप के जिलाध्यक्ष रामचन्द्र शुक्ल ने कहा कि इस वर्ष श्रीराम जन्मोत्सव शोभायात्रा समिति के पदाधिकारियों की घोषणा की गई।
जिसमे कार्यक्रम प्रभारी रविशंकर साहू, कार्यक्रम संयोजक मयंक गुप्ता, समिति का अध्यक्ष विवेक बरनवाल , मंत्री आंनद सिंह , कोषाध्यक्ष राज माहेश्वरी और सर्व व्यवस्था प्रमुख महेश तिवारी को बनाया गया। मोटरसाइकिल जन जागरण यात्रा के प्रभारी ऋषि सिंह प्रांजल को बनाया गया। पदाधिकारियों के घोषणा के बाद उपस्थित सभी लोगो ने ॐ के उच्चारण के साथ अपनी सहमति दी।
कार्यक्रम का संचालन कर रहे महेश तिवारी ने कहा कि आगे एक बड़ी बैठक कर के आगे की तैयारी पर विस्तृत चर्चा और अन्य पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी।
बैठक में विहिप के प्रांत उपाध्यक्ष विद्याभूषण दुबे, विहिप के पूर्व जिला मंत्री मनोज दमकल,पवन उमर,विष्णु केसरवानी ,लालजी बम शिवम सिंह ,श्रेयांश सिंह, अशोक सिंह , प्रांशु साहू साहू,शिवचंद दुबे, प्रिंस केसरी इत्यादि सैकड़ो के तादाद में कार्यकर्ता उपस्थित थे

More Stories
नई दिल्ली १९ अप्रैल २६*सेमीकंडक्टर आत्मनिर्भरता का उदय: भुवनेश्वर से उठती तकनीकी क्रांति की नई लहर
बाँदा 19अप्रैल26*कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सूचना के 06 घण्टे के भीतर मकान में चोरी करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
बांदा19अप्रैल26*अवैध पिस्टल के साथ भ्रमण कर रहे अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार मद ।*