मिर्जापुर ९ मार्च २६ * अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रधानाचार्य ने किया महिला शिक्षिकाओं का सम्मान
यूपी आजतक – बसन्त कुमार गुप्ता
आज 8 मार्च 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय परसिया मीरजापुर में कार्यरत शिक्षिकाओं को सम्मानित करने का अवसर प्राप्त हुआ । सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
महिलाओं की शिक्षा, आत्मनिर्भरता ही प्रगतिशील समाज की आधारशिला है। आइए, हम सब मिलकर महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयास करें। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जैनब जहां प्रवक्ता जीव विज्ञान, प्रिया त्रिपाठी सहायक अध्यापक सामाजिक विज्ञान, सुमन भारती सहायक अध्यापक सामाजिक विज्ञान, जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय परसिया मीरजापुर के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार दूबे ने सम्मानित किया। इस अवसर पर सिद्धार्थ मणि विक्रम प्रवक्ता, बीरबल प्रवक्ता, शेष नारायण मालवीय प्रवक्ता, आदि उपस्थित रहे।

More Stories
भागलपुर6अगस्त26*बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर का 17वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न*
वाराणसी6अगस्त26*दैत्रा वीर बाबा का वार्षिक श्रृंगार आज, विशाल भंडारे में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
लखनऊ6अगस्त26*भारी बेइज्जती लानत-मलानत के बाद NHAI जागा