May 3, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मिर्जापुर ९ मार्च २६ * फाल्गुन महोत्सव के अवसर पर साईमय हुआ मीरजापुर,सुबह पालकी यात्रा से शुरु होते हुए देर रात तक चला भजन संध्या एवं भंडारा

मिर्जापुर ९ मार्च २६ * फाल्गुन महोत्सव के अवसर पर साईमय हुआ मीरजापुर,सुबह पालकी यात्रा से शुरु होते हुए देर रात तक चला भजन संध्या एवं भंडारा

मिर्जापुर ९ मार्च २६ * फाल्गुन महोत्सव के अवसर पर साईमय हुआ मीरजापुर,सुबह पालकी यात्रा से शुरु होते हुए देर रात तक चला भजन संध्या एवं भंडारा

श्री साई परिवार सेवा संगठन एवं समस्त साई परिवार के तत्वावधान में साई आंचल मंदिर पर दिखा साई भक्तो का उत्साह

चंडीगढ से आए महामण्डलेश्वर सोनाक्षी नाथ गिरी ने किया पालकी एवं शोभा यात्रा का नेतृत्व

यूपी आजतक – बसन्त कुमार गुप्ता

मीरजापुर 8 मार्च 2026 रविवार*नगर के रैदानी कालोनी (बरिया घाट) स्थित साई आंचल मंदिर पर फाल्गुन महोत्सव के उपलक्ष्य में विभिन्न आयोजन किए गए।
सुबह दस बजे बाबा के अनुष्ठान से शुरु हुआ ये श्रृंखला देर रात 11 बजे की शेज आरती तक चला।
सुबह बाबा के अनुष्ठान के पश्चात साई बाबा की पालकी संग झांकी यात्रा चंडीगढ से आए महामण्डलेश्वर सोनाक्षी नंद गिरी एवं केशव महराज के नेतृत्व में निकाली गई जो साई आंचल मंदिर से शुरु होते हुए पंचमुखी महादेव, वासलीगंज, खजांची चौराहा, घंटाघर, शहर कोतवाली, बसनई बाजार, त्रिमुहानी, पक्काघाट, तिवरानी टोला, सुंदर घाट, वासलीगंज, संकट मोचन, रामबाग होते हुए वापस साई आंचल मंदिर पर आकर समाप्त हुआ। इस दौरान डीजे, बैंड, ढोल ताशा, बिन पार्टी, हाथी, ऊंट इत्यादि के साथ उत्साह से भरे जयकारा लगाते चल रही भक्तो की टोली ने पुरे यात्रा मार्ग को साई मय बना दिया। यात्रा के दौरान जगह जगह कही बाबा की टोली पर फूलों की वर्षा की गई तो कही बाबा की आरती उतारी गयी तो कही यात्रा में चल रहें भक्तो को जलपान इत्यादि कराया गया।
पालकी संग झांकी यात्रा के वापसी के साथ ही बाबा का पुनः श्रृंगार किया गया और इसके पश्चात भजन संध्या एवं विशाल भंडारे का भी शुभारंभ हो गया। भजन संध्या के दौरान देश के अलग अलग हिस्सो से आये कलाकारों ने अपने भजन गीतो एवं नृत्य कला का प्रदर्शन किया । इस दौरान फाल्गुनी माहौल के तहत होली गीतो के साथ ही भक्तो के द्वारा फूलों की होली भी खेली गई और उपस्थित सारे भक्त उत्साह से झूमते नजर आए।
भजन संध्या के दौरान कला का प्रदर्शन करने वालों में काशी से आई नेहा अग्रवाल, सोनभद्र से आये सुदर्शन मित्तल सहित भानू प्रताप सिंह, सुशील मौर्या, प्रदीप गुप्ता, अमित शास्त्री, लवकुश गुप्ता इत्यादि कुशल कलाकार सम्मिलित रहें। इस दौरान ही आयोजन समिति द्वारा इन कलाकारों को साई बाबा की तस्वीर के रूप में स्मृति चिन्ह प्रदान करते हुए उन्हे अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित भी किया गया।
इसी दौरान चल रहें विशाल भंडारे में भक्तो का लगातार तांता चला जिसके अंतर्गत बड़ी संख्या में आये भक्तो ने देर रात तक बाबा का प्रसाद ग्रहण किया।
पालकी यात्रा सहित सभी कार्यक्रमों के दौरान राजकुमारी नागपाल, पूनम नागपाल, टीटू नागपाल, वंदना राय, पुजारी अभयराज, रवि अग्रवाल, अनिल जायसवाल, शिवम जायसवाल, अमित गुप्ता, गोवर्धन गुप्ता, आशीष श्रीवास्तव, राजेश गुप्ता, अरुण तिवारी, अतुल अग्रवाल, अवनीश अग्रवाल, संजीव कुमार,संजीव बाजपेई सहित सैकड़ो भक्त पुरे मनोभाव एवं उत्साह के साथ जुड़े रहें।
कार्यक्रम के अंत में श्री साई परिवार सेवा संगठन के अध्यक्ष शुभम गुप्ता साई ने सभी को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया।