मिर्ज़ापुर7जनवरी26*सामुदायिक भवन की जर्जर दीवार अचानक गिरने से एक मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई
*मिर्जापुर। संत नगर थाना क्षेत्र के खनवरमझारी गांव में दर्दनाक हादसा सामने आया है। गांव के सामुदायिक भवन की जर्जर दीवार अचानक गिरने से एक मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।*
जानकारी के अनुसार बच्ची सामुदायिक भवन के पास खेल रही थी, तभी अचानक कमजोर दीवार भरभराकर गिर पड़ी और वह उसके नीचे दब गई। परिजन गंभीर हालत में बच्ची को पटेहरा स्थित पीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

More Stories
भागलपुर24अप्रैल26*खाकी के शिकंजे में ‘फर्जी पत्रकार’; रेस्टोरेंट में रेड डालकर 5 गिरफ्तार, 2 महिलाएं फरार*
पूर्णिया बिहार 24 अप्रैल 26 ‘विपक्ष महिला विरोधी’: नारी शक्ति वंदन पर भाजपा नेत्री सीमा झा का हमला*
पूर्णिया बिहार 24 अप्रैल26 *9 मई को न्याय की चौपाल: नोटिस तामिला को लेकर थानेदारों संग डीएलएसए की बैठक*