महोबा16जून2023*हाइवे पर सेवा भाव को लेकर पेयजल केंद्र शुरू, प्रोजेक्ट मैनेजर ने कराया शुभारंभ।
महोबा से अजय विश्वकर्मा की रिपोर्ट न्यूज़ यूपीआजतक।
बुन्देलखण्ड एक्प्रेस सड़क किनारे पंडाल लगाकर शुरू कराया पेयजल केंद्र
।महोबा। बुन्देलखण्ड एक्प्रेस वे परियोजना की कार्यदाई संस्था अशोका विल्डकान ने निर्माण के बाद अब आगवागाम करने वालो की सुविधा को लेकर पुनीत कार्य शुरू कर दिया। सड़क किनारे पंडाल लगाकर स्थल पेयजल की सुविधा को शुभारंभ कर दिया। सेवा भाव से शुरू किया यह कार्य अनवरत चलता रहेगा।
बुन्देलखण्ड एक्प्रेस वे परियोजना पिछले साल शुरू हो गई लेकिन सड़क पर दूर दूर तक पेयजल की सुविधा नहीं होने से आवागमन करने वाले लोग परेशान होते थे। गर्मी के समय पानी की समस्या को दूर करने के लिए अशोका बिल्डकान लिमिटेड ने सेवा भाव को लेकर निःशुल्क पेयजल सुविधा शुरू की है। रविवार को हाइवे छानी के पास पंडाल लगाकर निःशुल्क पेयजल केंद्र का शुभारंभ प्रोजेक्ट मैनेजर विवेक श्री वास्तव इंजीनियर सोरभांशु त्रिपाठी एच आर राजेश कुमार ने फीता काटकर शुरू कराया। इस अवसर पर आने जाने वाले 2000 लोगो को शरबत और शीतल पेय जल पिलाया गया। इंजीनियर पीयूष शुक्ला,प्रदीप राहर, दीपक तिवारी,गिरजेश कुमार ,शुशील कुमार,राजेश कुमार ,कैलाश ,विवेक कुमार सहित अशोका विल्डकान के तमाम कर्मी व्यवस्था कार्य में शाम तक जुटे रहे। प्रोजेक्ट मैनेजर विवेक ने बताया कि जन सेवा कार्य अब गर्मी के मौसम भर निरंतर जारी रहेगा। तीन स्थानों पर पेयजल केंद्र बनाए गए हैं।

More Stories
कानपुर5अगस्त26*श्री अंकित चौधरी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।*
भागलपुर5अगस्त26* एक अपराधकर्मी को 01 देशी कट्टा, एवं 01 जिंदा कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार।
सतना5अगस्त26*प्रदर्शनकारियों पर FIR कर घिरी पुलिस: आंदोलन की हर तस्वीर में मोहम्मद आरिफ इकबाल, फिर भी नाम गायब*