महोबा14जून26*आयुष्मान आरोग्य शिविर में 214मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण, स्वास्थ्य शिविर में वितरित किए आयुष्मान कार्ड
फोटो,,, ,,,,,, शिविर मे डाक्टर और मरीज
अजय कुमार विश्वकर्मा महोबा यूपीआजतक
महोबा। जिले के कस्बा खरेला के मुहाल शादराय तीन स्थित लव कुमार पालीवाल के आवास में टीवी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत आयुष्मान आरोग्य शिबिर सरकारी गैरसरकारी चिकित्सकों द्वारा आयोजन किया गया शिविर का शुभारंभ कबरई ब्लाक प्रमुख और अवनिन्द्र सिंह उर्फ राजू सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया क्षय रोग एवं पेट रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पवन कुमार पालीवाल के नेतृत्व में लगाए गए शिविर मेंएस टी एल एस शिवशंकर अवस्थी, एस टी एस अशोक खरे एक्स रे सहायक रौनक तिवारी, ए एन एम दिलनशी संगनी सुभद्रा पटेरिया आशा इंद्रकुमारी विश्वकर्मा, मीरा पूजा आदि द्वारा शिविर मे आई भीड़ का समुचित स्वास्थ्य परीक्षण किया गया केम्प मे 114मरीजों का एक्स रे, ब्लड प्रेशर के 103मरीजों व शुगर के 107मरीजों का परीक्षण करते हुए समुचित इलाज किया गया तथा बिशेषज्ञ चिकित्सक श्री पालीवाल द्वारा उचित परामर्श देते हुए सामान्य रोगियों को निशुल्क दवाइयां दी गयी शिविर मे 11लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड प्रदान किये गए शिविर मे उपस्थित मरीजों को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री सिंह ने कहा की टीवी रोग को जड़ से समाप्त करने के लिए भारत सरकार द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है टीवी जानलेवा बीमारी तो है लेकिन इसका संमुचित इलाज सभी स्वास्थ्य केंद्र में निशुल्क को उपलब्ध है साशन द्वारा भारत से क्षय रोग को समाप्त करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है अभियान के तहत गांव में जाकर विभाग के कर्मचारी एक-एक मरीज को चिन्हित कर संचित इलाज उपलब्ध कराएंगे तथा इलाज की मॉनीटरिंग भी स्वयं करेंगे उन्होंने कैम्प की प्रशंसा करते हुए कहां की जगह-जगह पर ऐसे कैंपों के आयोजन से आम जनमानस को स्वास्थ्य लाभ मिलता है ऐसे कैंप निरंतर लगने चाहिए

More Stories
पूर्णिया बिहार14जून26 *सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 साल बेमिसाल” – शाहनवाज हुसैन और मंत्री लेसी सिंह*
पूर्णिया बिहार14जून26* शक्तिनगर में महापौर विभा कुमारी का जनसंवाद, समस्याओं के त्वरित समाधान का दिया भरोसा*
पटना14जून26*वाम क्रांतिकारी एकजुटता ही दक्षिणपंथ का मुकम्मल जवाब: एन डी पी एफ