महोबा ३० सितंबर २६*आग लगने से 15 पशुओं की दर्दनाक मौत, महिला के पशुबाड़े में मचा हड़कंप
पनवाड़ी (महोबा)। पनवाड़ी क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। यहां गुलशन नामक महिला के पशुबाड़े में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पशुबाड़ा आग की लपटों से घिर गया।
आग की चपेट में आने से करीब 15 पशुओं की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। हादसे में पशुओं की मौत से पीड़ित परिवार में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से घटना की जांच कराने तथा पीड़ित महिला को उचित आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है।
हादसे के कारणों और प्रशासनिक स्तर पर हुए नुकसान के आकलन की जानकारी का इंतजार है।
More Stories
पूर्णिया बिहार 30 सितंबर 2026 जानकीनगर में 10 लाख के पटुआ लूट का खुलासा
सहारनपुर 30 सितम्बर 26*‘हम यूपी पुलिस को ही भंग कर देंगे’,किस बात पर सुप्रीम कोर्ट का पारा हाई हो गया?*
महोबा ३० सितंबर २६*सेवा संकल्प अभियान के तहत सफाई कर्मचारियों को वितरित की गई सेफ्टी किट