भागलपुर 18 नवम्बर 26*पीरपैंती विधानसभा के समाजसेवी रंजीत पासवान ने किया बैठक का ऐलान, सभी युवाओं,किसानों,व जनप्रतिनिधियों को किया आमांत्रित*
भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता
https://youtu.be/_n-r1Vy7kY0?si=60NvftwMdsPcS_Fh
भागलपुर जिले के पीरपैंती विधानसभा क्षेत्र के समाजसेवी रंजीत पासवान ने किया सर्वदलीय बैठक का ऐलान कृषि फार्म के लालू मैदान में युवाओं के अधिकार के लिए दिन रविवार 22 नवंबर 2026 को दोपहर 2 बजे बैठक रखा गया जहां युवाओं, किसानों, मजदूरों व जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करते हुए आगे की रणनीति पर की जाएगी चर्चा। वहीं एक संदेश”अडानी फाउंडेशन जनता प्रतिनिधियों का टेंशन”गौतम अडानी जनता की परेशानी”को लेकर पीरपैंती प्रखंड क्षेत्र में बन रहे अडानी थर्मल पॉवर प्लांट में स्थानीय युवाओं का अधिकार, मजदूरों का हक,किसानों को सम्मान के लिए सर्वदलीय बैठक रखी गई है।जीससे जनहित में अपना अधिकार मिले पूर्व विधायक प्रत्याशी व सलेमपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि घनश्याम दास,महेशराम पंचायत के पूर्व मुखिया व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोहम्मद मुजाहिद,एकडारा पंचायत के मुखिया संजीव कुमार सहाय,हरिनकोल पंचायत के मुखिया दीपक कुमार सिंह,किशनदासपुर पंचायत के मुखिया मनोहर कुमार सिन्हा, राजद प्रखंड अध्यक्ष रंजीत साह,बारा पंचायत के मुखिया लालमुनि साह,हरदेवचक पंचायत के मुखिया पति नरेश मंडल,पूर्व उप प्रमुख पति बबलू यादव, ओलापुर पंचायत के मुखिया गुलसागर रजक व सैकड़ों गणमान्य व्यक्तियों के द्वारा दिया गया समर्थन।

More Stories
लखीमपुर खीरी18 नवम्बर 26*पंजाब टेंट हाउस के पक्ष में 1.82 करोड़ रुपये की वसूली के लिए सरकारी विभागों के बैंक खाते कुर्क करने का आदेश
कानपुर नगर 18 नवम्बर 26*भाजपा कानपुर ग्रामीण महिला मोर्चा ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर की बैठक,
लखनऊ 18 नवम्बर 26* अनुराग शुक्ला पर जानलेवा फायरिंग मामले में 1 महिला सहित 5 अभियुक्त गिरफ्तार