महोबा १९ जून २०२६ * बरगद और पीपल के पेड़ कटे, कार्रवाई कंपनी पर नहीं किसानों पर ठोंका जुर्माना
सादिक इस्लाम की रिपोर्ट : न्यूज़ यूपी आज तक चरखारी
चरखारी (महोबा)। तहसील चरखारी क्षेत्र में संचालित सनश्योर सोलर प्राइवेट कंपनी को लेकर एक बार फिर विवाद गहराता नजर आ रहा है। क्षेत्र के किसानों का आरोप है कि मौजा लोहपुरी उदयपुरा घुटवई में सोलर प्लांट निर्माण के दौरान वर्षों पुराने हरे-भरे बरगद और पीपल के पेड़ों का कटान किया गया, लेकिन संबंधित कंपनी के विरुद्ध कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।
किसानों का कहना है कि पेड़ों के कटान की शिकायत वन विभाग सहित अन्य संबंधित अधिकारियों से की गई थी। इसके बावजूद कथित रूप से कंपनी के विरुद्ध कार्रवाई करने के बजाय एक किसान को ही जिम्मेदार ठहराते हुए उसके खिलाफ जुर्माना लगाया गया। इस कार्रवाई को लेकर ग्रामीणों और किसानों में नाराजगी व्याप्त है।
ग्रामीणों का आरोप है कि यदि वास्तव में पेड़ों का कटान हुआ है तो इसकी निष्पक्ष जांच कर यह स्पष्ट किया जाना चाहिए कि कटान किसके निर्देश पर और किसके द्वारा कराया गया। उनका कहना है कि जांच के बिना किसी किसान को दोषी ठहराना न्यायसंगत नहीं है।
किसानों ने मांग की है कि पूरे मामले की स्वतंत्र जांच कराई जाए तथा यदि किसी कंपनी, ठेकेदार या अधिकारी की भूमिका सामने आती है तो उसके विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही पर्यावरण को हुए नुकसान का आकलन कर दोषियों की जवाबदेही तय की जाए।
यह मामला अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और किसान निष्पक्ष जांच तथा न्याय की मांग कर रहे हैं।
More Stories
सुल्तानपुर24सितम्बर26*सावधान! साधु के भेष में घूम रहे ठग, झांसे में आए तो लुट जाएंगे जेवर-नकदी*
मुजफ्फरनगर24 सितम्बर26*25वीं हरियाणा स्टेट कराटे चैंपियनशिप में *सिहान राजेश कौशिक* रैफरी एवं जज नियुक्त
पूर्णिया बिहार 24 सितंबर26 पहली बार एक साथ दो पद्म भूषण: अजय चक्रवर्ती और उषा उथुप ने लॉन्च किया दुर्गा पूजा का ग्लोबल एंथम ‘रॉक-स्तोत्र’