महोबा 28 मार्च 26*अपनी जनता पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने उठाई बुलडोजर चलाने की आवाज
ग्राम कुआं में पीड़ित दलित को दी राहत सहायता,पीड़ित को राहत सहायता नहीं मिलने पर दी आंदोलन की चेतावनी
फोटो,,,, मौके पर देखते प्रतिनिधि मंडल सदस्य और पीड़ित परिवार से मुलाकात करते हुए और पीड़ित दलित महिला को राहत सहायता देते हुए
अजय कुमार विश्वकर्मा महोबा यूपीआजतक
महोबा । जनपद के चरखारी तहसील ग्राम कुआं में अपनी जनता पार्टी के प्रदेश प्रतिनिधि मंडल ने पहुंचकर दलित महिला का घर और मवेशी जलाने के पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने पीड़ित महिला को दस हजार रुपए नकद कपड़ा और खाने की सामग्री राहत सहायता दी। उन्होंने रहने को आवास और सरकारी सहायता दिलाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों से अनुरोध। प्रदेश महामंत्री दिलीप चौधरी ने कहा कि दलित बस्ती की जमीन पर अवैध कब्जा कर बने असरदार आरोपी के जमीन की जांच कर जल्दी बुलडोजर चलाए जाने की मांग उठाई।
तहसील चरखारी ग्राम कुआं में 18मार्च को असरदार द्वारा दलित महिला के घर में लगाने से महिला और मवेशी जल कर झुलस गए थे। दलित के घर में आग लगाने की घटना को संज्ञान लेकर अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य के निर्देश पर पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने पहुंचकर पीड़ित महिला और परिवार से मुलाकात की। पीड़ित मान कुंवर श्री वास से मुलाकात कर जले घर मकान को देख और मौके पर सहायता सामग्री दी।करीब दो घंटे रहे प्रतिनिधि मंडल में शामिल प्रदेश उपाध्याय करन सिंह राजपूत, मध्य प्रदेश प्रभारी सी एल साहू और जिला अध्यक्ष राम सहाय राजपूत आदि की मौजूदगी में चरखारी उपजिलाधिकारी और पुलिस क्षेत्राधिकारी से बात की ।मौके पर पहुंचे लेखपाल से पीड़ित को राहत सहायता के लिए की गई कार्यवाही की जानकारी भी ली। प्रदेश महामंत्री दिलीप चौधरी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर गठित टीम के साथ आए हैं। हर संभव राहत सहायता और आवास दिलाएंगे। आरक्षित दलित बस्ती के बीच बने असरदार आरोपी के अवैध कब्जा वाले मकान की जांच करवाकर बुलडोजर चलवाने की मांग उठाई। कहा अगर एक सप्ताह में राहत सहायत और कार्यवाही नहीं हुई तो आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। जाति धर्म के नाम पर हो रहे जुल्म को अब बर्दाश नहीं किया जाए। इस मौके पर तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।

More Stories
नई दिल्ली15जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे….* 👇
लखनऊ15जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखनऊ15जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें……………….*