लखनऊ15जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ, विश्व युवा कौशल दिवस कार्यक्रम में सीएम, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम में शामिल, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हो रहा है कार्यक्रम, कौशल सारथी, कौशल सेतु डिजिटल मॉड्यूल लॉन्च, कौशलम पुस्तिका का सीएम ने विमोचन किया, एम्प्लॉयबिलिटी व सॉफ्ट स्किल्स मैनुअल का विमोचन, 21 युवा आइकॉन और ITI संस्थानों का सम्मान, 2017 से पहले सरकार ही अपशगुन थी- सीएम, सरकारी नौकरी पर एक खानदान का अधिकार था- सीएम, चाचा-भतीजे की जोड़ी वसूली करती थी- सीएम योगी, युवाओं के सामने पहचान का संकट था- सीएम, यूपी के बाहर युवाओं का सम्मान नहीं था- सीएम, पूरे प्रदेश में असुरक्षा का वातावरण था- सीएम, पहले बिना पैसे के कोई काम नहीं होता था- सीएम, पहले बेटी-व्यापारी सुरक्षित नहीं थे – सीएम योगी, आज युवाओं को प्रदेश में रोजगार मिल रहा- सीएम, युवा फोर्स ही उत्तर प्रदेश की ताकत – सीएम योगी, अब नौकरी के लिए सिफारिश नहीं लगती- सीएम, युवा अब पलायन करने को मजबूर नहीं – सीएम
➡लखनऊ, वन नेशन वन इलेक्शन मामले से जुड़ी खबर, संयुक्त संसदीय समिति अध्यक्ष पीपी चौधरी का बयान, JPC अध्यक्ष भाजपा सांसद पीपी चौधरी बोले, ‘एक साथ होंगे लोकसभा,विधानसभाओं के चुनाव’, 2029 लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा के चुनाव, देश में बार-बार चुनाव लोकतंत्र के खिलाफ- चौधरी, कानून को लागू करने की हमारी पूरी तैयारी- चौधरी, विधानसभा भंग करने का कानून ला सकते हैं-चौधरी, जहां BJP सरकारें वहां खुद विधानसभा भंग करेंगे-चौधरी, ‘बहुमत जुटाते हुए होमवर्क के साथ यह बिल लाएंगे’, इसके मद्देनजर संविधान में 18 बदलाव की तैयारी, कल लखनऊ में हुई थी संसदीय समिति की बैठक
➡लखनऊ, आज विश्व युवा कौशल दिवस, कौशल, रोजगार और नवाचार का महाकुंभ, सीएम करेंगे राज्य स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ, कौशल सारथी, कौशल सेतु डिजिटल मॉड्यूल होंगे लॉन्च, कौशलम पुस्तिका का विमोचन करेंगे सीएम, अर्न व्हाइल लर्न योजना की फिल्म दिखाई जाएगी, 21 युवा आइकॉन को सम्मानित किया जाएगा, उत्कृष्ट ITI व प्रशिक्षण संस्थानों का सम्मान
➡लखनऊ, विश्व युवा कौशल दिवस कार्यक्रम में सीएम, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम में शामिल, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हो रहा है कार्यक्रम, कौशल सारथी, कौशल सेतु डिजिटल मॉड्यूल लॉन्च, कौशलम पुस्तिका का सीएम ने विमोचन किया, एम्प्लॉयबिलिटी व सॉफ्ट स्किल्स मैनुअल का विमोचन, 21 युवा आइकॉन और ITI संस्थानों का सम्मान
➡सीतापुर, ATC कमांडेंट बंगले के नौकर ने किया सुसाइड, लखनऊ ले जाते समय शैलेन्द्र पाल की मौत, कमांडेंट शगुन गौतम पर प्रताड़ना का आरोप, चोरी के शक में कमांडेंट ने की थी पूछताछ, परिजन बोले- दो दिन कमरे में बंद कर पीटा, चोरी के समान के बदले मांगे 2 लाख- परिजन, प्रताड़ना से तंग होकर जहर खाकर दी जान, एसपी ने परिजनों को जांच का दिया आश्वासन, राजपुर चिलवारा का रहने वाला था शैलेंद्र पाल
➡लखनऊ, क्रॉसिंग रोड निर्माण मामले में नोटिस, सड़क निर्माण के लिए किया था आंदोलन, आंदोलन करने वालों को नोटिस जारी हुआ, सार्वजनिक शांति व्यवस्था को लेकर नोटिस, सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र का मामला
➡नोएडा, गेझा गांव में सीवर सफाई के दौरान हादसा, सीवर में उतरे सफाईकर्मी शिवा की हुई मौत, फेस-2 पुलिस और फायर सर्विस ने निकाला, घायल सफाईकर्मी की इलाज के दौरान मौत
➡दिल्ली, आज जंतर-मंतर जाएंगे चंद्रशेखर आजाद, कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होंगे, 3 बजे चंद्रशेखर आजाद पहुंचेंगे जंतर-मंतर
➡चंदौली, किराना दुकान में लगी आग, लाखों का सामान खाक, पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर आग पर पाया काबू, सूचना पर आ रहे महिला-पुरुष सड़क हादसे में घायल, घायलों को ले गए अस्पताल, डॉ रहे नदारद- ग्रामीण, कंपाउडर के प्राथमिक इलाज के बाद रेफर- ग्रामीण, बलुआ थाना क्षेत्र के चहनिया बाजार की घटना
➡अयोध्या, राम मंदिर में राम धन गबन मामला, SIT रिपोर्ट में चंपत राय की लापरवाही उजागर, रिपोर्ट लगभग तैयार, आज सौंपी जा सकती है, चंपत राय को safe exit देने की तैयारी है?, लापरवाही,निगरानी में हुई चूक चोरी की वजह, आपराधिक साजिश में भूमिका का जिक्र नहीं, क्योंकि यह पहलू पुलिस विवेचना का विषय है, जांच में उन्हें पूरी तरह क्लीन चिट भी नहीं दी, अनिल मिश्रा को सबसे बड़ा ज़िम्मेदार ठहराया, जांच में टिन्नू यादव की भी भूमिका मिली- सूत्र, हर संवेदनशील जानकारी टिन्नू के पास रहती थी, अप्रत्यक्ष रूप से चंपत राय इसके ज़िम्मेदार, SOP का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने का सुझाव
➡नोएडा, गेझा गांव में सीवर सफाई के दौरान हादसा, सीवर में उतरे सफाईकर्मी शिवा की हुई मौत, फेस-2 पुलिस और फायर सर्विस ने निकाला, घायल सफाईकर्मी की इलाज के दौरान मौत, मृतक शिवा के भाई रितिक का बयान, प्राधिकरण की लापरवाही से शिवा की मौत, शिवा 4 घंटे सीवर में फंसा रहा- भाई रितिक, नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी भ्रष्ट- रितिक, जबतक न्याय नहीं मिलता हम नहीं हटेंगे- रितिक
➡वाराणसी, 50 करोड़ रुपए की जमीन हड़पने का मामला, पीड़ित के बेटे ने फोन पर बताई अपनी व्यथा, BJP नेता सुरेश सिंह को बताया मुख्य साजिशकर्ता, खुद को बीजेपी नेता सुरेश सिंह ने बताया पाक साफ, BJP जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह सहित 10 पर केस, रोहनिया थाना क्षेत्र के मोहनसराय का मामला
➡आगरा, पुलिस ने 2 शातिर आरोपी गिरफ्तार किए, नगदी, सोने के जेवर-चांदी के सिक्के बरामद, जरार के सर्राफ के यहां डकैती का खुलासा, सरगना समेत 2 आरोपी अभी भी फरार, 5 साल में एक करोड़ का माल चोरी किया, थाना बाह और बासौनी पुलिस ने की कार्रवाई
➡हमीरपुर, कीचड़ भरी सड़क पर निकाली तिरंगा यात्रा, ग्रामीण महिलाओं ने निकाली तिरंगा यात्रा, ग्रामीण कर रहे हैं सड़क बनवाने की मांग, कीचड़ भरी सड़क के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन, मौदहा ब्लॉक के परसदवा डेरा मजरे का मामला
➡बरेली, साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 1.67 करोड़ की ठगी करने वाले अरेस्ट, पुलिस ने गैंग के 25 सदस्य अरेस्ट किए, शातिर ठगों में दो महिलाएं भी शामिल हैं, 47 मोबाइल, डेबिट कार्ड, आधार कार्ड बरामद, कब्जे से स्कैनर भी पुलिस ने बरामद किया, गिरोह के खिलाफ 23 थानों में 41 मुकदमे दर्ज, यूपी में ऐसे नेटवर्क कई जिलों से संचालित हो रहे, अब तक 5 जिलों में ऐसे गिरोह पकड़े जा चुके हैं
➡मुजफ्फरनगर, कैबिनेट मंत्री का कांवड़ विवाद पर SSP को पत्र, अभद्रता मामले में मंत्री अनिल कुमार हुए सख्त, पुलिस-पत्रकारों से बदसलूकी पर कार्रवाई के निर्देश, SSP को निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने को कहा, दोषियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश, कांवड़ियों से शांति, अनुशासन रखने की अपील, इंस्पेक्टर की वर्दी उतरवाने की दी थी धमकी
➡मेरठ, फर्नीचर शोरूम में भीषण आग से हड़कंप, सरधना बिनौली रोड पर भीषण आग लगी, आग ने पूरे शोरूम को चपेट में ले लिया, फर्नीचर जलकर राख, भवन को भी नुकसान, घंटों की मशक्कत के बाद आग बुझाई गई
➡मेरठ, बाजार से होटल मालिक की स्कूटी चोरी, सीसीटीवी में चोरी करके जाता दिखा चोर, भावनपुर थाना के अब्दुल्लापुर हुसैनी चौक की घटना
➡देहरादून, सीएम पुष्कर सिंह धामी का कार्यक्रम, 12 बजे चमोली में सीएम धामी का रोड-शो, बस अड्डा गोपेश्वर से पुलिस लाइन तक रोड-शो, जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम, जनता को संबोधित करेंगे सीएम पुष्कर धामी, 3.30 बजे ग्रेस हिन्दुस्थान कार्यक्रम में रहेंगे CM
➡देहरादून, सीएम पुष्कर सिंह धामी का आज का कार्यक्रम, 12.05 पर चमोली में सीएम धामी करेंगे रोडशो, बस अड्डा गोपेश्वर से पुलिस लाइन तक रोडशो, जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम, 12.15 बजे पुलिस लाइन में कार्यक्रम में पहुंचेंगे, 3.30 बजे ग्रेस हिन्दुस्तान 2.0 उत्तराखंड कार्यक्रम, पुनर्नवा रिजॉर्ट किमाड़ी, मसूरी में होगा कार्यक्रम
➡अलीगढ़, प्यार में पाकिस्तान गया बादल बाबू हुआ बीमार, सना के प्यार में पाकिस्तान चला गया था बादल, बादल बाबू की किडनी खराब, आंतों में आई सूजन, मां-बाप को फोन पर दी तबियत की जानकारी, मां-बाप ने पीएम, गृहमंत्री से रोकर लगाई गुहार, थाना बरला इलाके के खिटकारी गांव का मामला
➡ललितपुर, चकबंदी कार्यालय में आत्महत्या प्रयास, युवक ने खुद पर डाला ज्वलनशील पदार्थ, सुनवाई न करने उठाया आत्मघाती कदम, मामा की जमीन के हस्तांतरण से था परेशान, शहर कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡मेरठ, दिव्यांग युवक से कुकर्म का प्रयास-बदसलूकी, जमीन पर लेटाया, पेट पर ईंट रखकर पीटा, आरोपियों ने कपड़े उतारकर वीडियो बनाया, काम का झांसा देकर घर ले गए थे आरोपी, वीडियो के आधार पर दो आरोपी गिरफ्तार, टीपीनगर थाना क्षेत्र के नई बस्ती का मामला
➡वाराणसी, चाय की दुकान पर अवैध शराब, बियर बिक्री, पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर की कार्रवाई, कैंट रेलवे स्टेशन के सामने हो रही थी बिक्री, दो अवैध कारोबारियों को किया गया गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध शराब और बियर बरामद, सिगरा थाना के विजयनगरम मार्केट का मामला
➡बुलंदशहर, अनूपशहर में दबंगों का खुला खेल, दबंग लड़कों का हुड़दंग मचाते वीडियो, काली थार, बाइकों से हुड़दंग मचाया, 24 घंटे बाद भी कोई FIR दर्ज नहीं, एक युवक ने मुंह पर कपड़ा बांधा, पहचान छिपाने के लिए कपड़ा बांधा, महिलाएं और राहगीर गुंडागर्दी से सहमे
➡रायबरेली, खेल में कोल्ड ड्रिंक बोतल का ढक्कन निगला, ढक्कन निगलने से युवक की बिगड़ी हालत, जिला अस्पताल में युवक की हालत नाजुक, गदांगज थाना के खरगवनपुर गांव का मामला
➡वाराणसी, अपार्टमेंट के फ्लैट में लगी भीषण आग, आग लगने से क्षेत्र में मचा हडकंप, आधे घंटे के बाद आग पर पाया काबू, अज्ञात कारण से लगी थी भीषण आग, जैतपुरा के अशोक विहार कॉलोनी की घटना
➡कासगंज, वन विभाग के नरदई बीट प्रभारी से मारपीट, टायर फैक्ट्री में पेड़ों कटाई की सूचना पर गए, कटाई मशीनें जब्त करने पर आरोपियों ने पीटा, बीट प्रभारी को जिला अस्पताल में कराया भर्ती, सदर कोतवाली क्षेत्र के मुबारक़पुर का मामला
➡नोएडा, जानलेवा हमले में 18 दिन बाद FIR दर्ज, लता यादव ने कई आरोपियों पर कराई FIR, नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, खनन विवाद को लेकर किया गया हमला, घर में घुसकर परिवार पर हमला किया था, घायल दिनेश सफदरजंग अस्पताल रेफर, थाना सेक्टर 63 के बहलोलपुर की थी घटना
➡मैनपुरी, बाइक मैकेनिक की पिटाई का वीडियो वायरल, 4 आरोपियों ने मैकेनिक को बुरी तरह पीटा, बाइक रिपेयर के पैसों को लेकर हुआ था विवाद, कार्रवाई को लेकर पीड़ित एसपी दफ्तर पहुंचा, सदर कोतवाली के सिन्धिया तिराहा की घटना
➡महोबा, युवक से हैवानियत, दबंगों ने दोनों हाथ काटे, बेरहमी से युवक के हाथ कुल्हाड़ी से काट डाले, BJP नेता शिव प्रताप सिंह पर परिवार का आरोप, आशीष सिंह, राजीव बेड़िया के साथ मिलकर हाथ काटे, गाड़ी में पेट्रोल भरवाने गया था पीड़ित जयेंद्र सिंह, दबंग हैवानों ने पैर काटने की भी कोशिश की, पुलिस वारदात का कारण पता लगाने में जुटी, राजीव बेड़िया गिरफ्तार, BJP नेता शिव प्रताप फरार, युवक के भाई की भी कई साल पहले हत्या हुई थी, शहर इलाके में वारदात, युवक झांसी में भर्ती
➡दिल्ली, जीवन सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग याचिका, सोनम वांगचुक को लेकर हाईकोर्ट में याचिका, दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका पर कल होगी सुनवाई, केंद्र और दिल्ली सरकार से कोर्ट ने जवाब मांगा, लगातार अनशन पर बैठे हैं सोनम वांगचुक
➡दिल्ली, दिल्ली में राइट टू सर्विस विधेयक को मंजूरी, सीएम रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक, नागरिकों को समय सीमा में सेवाएं मिलेंगी, सरकारी सेवाएं पाने का कानूनी अधिकार मिला, दिल्ली सेवा अधिकार आयोग बनाया जाएगा, लापरवाही और देरी पर जुर्माने का प्रावधान
————————————————————————————

More Stories
सुलतानपुर15जुलाई26*मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत सुलतानपुर पुलिस ने चलाया विशेष जागरूकता अभियान*
लखनऊ15जुलाई26*राजधानी लखनऊ में मिलावटी पेट्रोल के एक बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ हुआ है।
नई दिल्ली15जुलाई26*भारत में 24 परमाणु ऊर्जा रिएक्टर चालू, 10 नए रिएक्टरों का निर्माण जारी_*