महोबा 1जुलाई26**UPTET-2026 परीक्षा को सकुशल, सम्पन्न कराने हेतु जनपद के परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण, दिये गये निर्देश।*
महोबा * आज दिनांक 01.07.2026 को जनपद महोबा में आयोजित UPTET-2026 परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण में सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक महोबा श्री शशांक सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक महोबा श्रीमती वंदना सिंह एवं अपर जिलाधिकारी श्री कुंवर पंकज द्वारा जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण/निरीक्षण किया गया।
* निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा परीक्षा केन्द्रों पर की गई सुरक्षा व्यवस्थाओं, अभ्यर्थियों के प्रवेश प्रबंध, बैठने की व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता, पुलिस बल की तैनाती एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का सूक्ष्मता से अवलोकन किया गया। उन्होंने ड्यूटी में तैनात पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, नकल या अनुचित गतिविधि को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त न किया जाए।
* अधिकारियों द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए कि परीक्षा केन्द्रों पर कड़ी सतर्कता बनाए रखते हुए संदिग्ध व्यक्तियों/गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाए तथा अभ्यर्थियों को सुगम, सुरक्षित एवं अनुशासित वातावरण उपलब्ध कराया जाए। साथ ही, सभी केन्द्र व्यवस्थापकों को परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देशों का पूर्णतः अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
* जनपद पुलिस एवं प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं, जिसके अंतर्गत पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती, मोबाइल टीमें, क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) एवं यातायात व्यवस्था को भी सुदृढ़ किया गया है, ताकि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।
* जनपद प्रशासन द्वारा अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे परीक्षा के दौरान अनुशासन बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

More Stories
नाबालिग से दुष्कर्म की घटना कारित करने वाले आरोपी अभियुक्त को 05 वर्ष का कारावास व ₹ 05 हजार/- के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया*
भागलपुर1जुलाई26*राहुल गांधी की बालबुद्धि ने कांग्रेस का राजनीतिक कवच को भर भरा कर गिरा दी: ओम प्रकाश
पूर्णिया बिहार 1 जुलाई 26 1.957 किलो स्मैक के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार, SSP ने किया खुलासा