महोबा 10 मार्च 26*हर जल योजना में प्रशासन की रिपोर्ट का चरखारी विधायक ने किया स्थलीय निरीक्षण
ग्राम नरेड़ी की रिपोर्ट शत प्रतिशत मरम्मत’ पानी की सप्लाई चालू लेकिन मौके पर प्रगति शून्य
मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों लगी फटकार’ विधायक ने कहा कम्पनी को ब्लेक लिस्टेड कर दूसरे ठेकेदार से कराएं कार्य
चरखारी से सादिक इस्लाम की खास खबर यूपीआजतक
चरखारी (महोबा) 10 मार्च। हर घर जल योजना में व्याप्त भ्रष्टाचार का जिन्न एक बार फिर सामने आना आ रहा है और इस जिन्न को खड़ा करने के लिए एक बार फिर चरखारी विधायक हरकत में आए हैं तथा जल शक्ति मंत्री के निर्देश के बाद भी मामला जहां का तहां पाए जाने पर चरखारी विधायक ने मोके पर मौजूद जिम्मेदारों को जमकर फटकारा। स्थलीय निरीक्षण में हर गली क्षतिग्रस्त मिली’ पानी की टंकी क्षतिग्रस्त होने के कारण बन्द मिली और नल का पाईप उपभोक्ता के दरवाजे पर टंका मिला।
जल शक्ति मंत्री के देश व प्रदेश में जिस तरह से छीछालेदर हुई उसके बाद भी शासन न प्रशासन सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। चरखारी विधायक द्वारा जल शक्ति मंत्री के घेराव के बाद खुद मंत्री जी स्वतन्त्र देव सिंह ने संबंधित विभाग के अधिकारियों’ तकनीकी अधिकारियों की बैठक लखनऊ मे बुलाई और कड़े निर्देश जारी किए। लखनऊ में जो भी निर्देश मिले उन्हें लखनऊ की गलियों में बिखरते हुए वापस अपने कार्य क्षेत्र में पहुंचे और हर गांव की रिपोर्ट तलब करते हुए मरम्मत कार्य का खाका कागजों में तैयार करते हुए अपनी रिपोर्ट तैयार करते हुए शासन व प्रशासन कों सौंप दी साथ ही एक प्रति चरखारी विधायक डॉ बृजभूषण राजूत को भी सौंपी गयी। रिपोर्ट का अवलोकन किया जहां एक सैकड़ा से अधिक क्षतिग्रस्त रास्तों की रिपोर्ट के बाद प्रशासन द्वारा 6 मार्च को शत प्रतिश मरम्मत और सभी गांवों में सप्लाई की रिपोर्ट थमा दी। लेकिन यह चरखारी विधायक हैं रिपोर्ट पर नहीं स्थल पर जांच करने के बाद ही संतुष्टि करते हैं। मंगलवार को हरघर जल योजना के तकनीकी अधिकारियों के साथ चरखारी विकास खण्ड के ग्राम नरेड़ी पहुंचे जहां प्रधान मंगल कुशवाहा सहित सेकड़ों ग्रामीणों की मौजूदगी में स्थलीय निरीक्षण शुरू हुआ और नतीजा ढाक के तीन पात। जिन रास्तों को मरम्मत किए जाने की रिपोर्ट भेजी गयी वह सभी रास्ते खुदे मिले। गांव में पानी की सप्लाई जारी होने की कोई जानकारी मौके पर नहीं मिली। एक हैण्ड पम्प पर सबमर्सिबल पम्प लगा मिला और जब जानकारी ली तो पता चला कि वर्ष 2012 में चरखारी के विधायक उमा भारती द्वारा पानी की सप्लाई के लिए टंकी बनवाते हुए हैण्ड पम्प पर सबमर्सिबल लगावा था और उसी सप्लाई को हर जल योजना ने अपनी योजना में शामिल कर लिया। ग्राम प्रधान ने बताया कि गांव में पांच साल से काम चल रहा है। हर जल योजना की टंकी बनी है लेकिन पहली ही टेस्टिंग में लीकेज होने के बाद दुबारा मरम्मत करायी लेकिन इसके बाद भी टंकी चालू नहीं हो सकी। प्रदेश के मंत्री के निर्देश के बाद भी हालात जस के जस तक फर्जी आंकड़ों पर चरखारी विधायक एक बार भड़के दिखाई दिए तथा संबंधित ठेकेदार को काली सूची में डालते हुए नए ठेकेदार से कार्य पूर्ण कराए जाने के सख्त निर्देश जारी किए हैं।

More Stories
लखनऊ24जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
लखनऊ24जून26*लखनऊ अग्निकांड में 4 गिरफ्तार, 4 अफसर सस्पेंड,2 सदस्यीय SIT का गठन, सीएम ने कहा दोषी,बच नही पाएंगे
नई दिल्ली24जून26*भारत के एनएसए अजीत डोभाल के आगे रखी नेमप्लेट पर इंडिया की जगह ‘भारत’ लिखा दिखा.*