मथुरा3अगस्त24*मथुरा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने पकड़ा एटा से आया नकली दूध से भरा टैंकर
मथुरा से रिपोर्ट कु0 सोनम यूपीआजतक
मथुरा। जनपद में मिलावटी दूध की बिक्री की शिकायत को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम सक्रिय हो उठी है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अलग-अलग क्षेत्र में गैर जनपदों से आने वाले दूध के टैंकर और दूधियाओं को चेक कर रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को सुबह 7 बजे राया सादाबाद रोड स्थित गांव नगोड़ा तहसील महावन में एटा से आ रहे दूध के टैंकर को रोका गया। बताया जाता है टैंकर में करीब 6 हजार लीटर दूध भरा हुआ था जिसे मथुरा के अलग-अलग क्षेत्र में सप्लाई किया जाना था। टैंकर के ड्राइवर बॉबी ने बताया कि उक्त दूध संजय यादव निवासी जलेसर जनपद एटा का है। निरीक्षण में उक्त दूध के मिलावटी/ अवमानक होने के संदेह पर दूध का एक नमूना संग्रहित कर जांच हेतु भेजा गया है । लैब से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
उक्त कार्यवाही सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय धीरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार एवं भरत सिंह द्वारा की गया।

More Stories
कौशाम्बी14जून26*विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*
कौशाम्बी14जून2026*ओवरटेक करने के चक्कर में फिसली बाइक दो घायल*
कौशाम्बी14जून26*तहसील में फरियादियों से अभद्रता करने वाले दो लेखपालों पर गिरी गाज*