मथुरा31अगस्त26* ‘मिशन शक्ति’ केंद्रों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित, उत्कृष्ट कार्य पर महिला कर्मियों को मिली ‘गुड एंट्री’*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
मथुरा। जनपद में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सुदृढ़ करने की दिशा में आज दिनांक 31.08.2026 को पुलिस लाइन मथुरा स्थित सभागार में एक महत्वपूर्ण ‘उन्मुखीकरण’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। *पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जनपद मथुरा के मार्गदर्शन में* आयोजित इस कार्यक्रम में जनपद के सभी पुलिस थानों में बनाए गए *’मिशन शक्ति केंद्र’* के प्रभारियों तथा केंद्रों में नवनियुक्त पुलिस कर्मियों ने हिस्सा लिया । कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस कर्मियों को उनके उत्तरदायित्वों के प्रति और अधिक संवेदनशील और दक्ष बनाना था। इस दौरान एक विस्तृत पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से सभी कर्मियों को उनके कर्तव्यों की रूपरेखा समझाई गई । बैठक के दौरान मिशन शक्ति पोर्टल पर महिलाओं से संबंधित शिकायतों पर की जा रही त्वरित कार्रवाई, एंटी रोमियो स्क्वाड द्वारा चलाए जा रहे अभियानों और महिला बीट कर्मियों के मैदानी प्रदर्शन की गहन समीक्षा की गई ।
उत्कृष्ट कार्यशैली और सराहनीय निष्पादन के लिए पांच महिला पुलिस कर्मियों को सम्मानित करते हुए “गुड एंट्री” (Good Entry) प्रदान की गई, जिनमें—
*1.* म0कॉ0 पूजा (थाना छाता)
*2.* म0है0कॉ0 प्रिया (थाना सदर बाजार)
*3.* म0कॉ0 गुड़िया (थाना जैत)
*4.* म0कॉ0 उज्जवला (थाना शेरगढ़)
*5.* म0कॉ0 शालिनी (थाना हाईवे) शामिल हैं।
कार्यक्रम के अंतिम चरण में मिशन शक्ति केंद्रों से संबंधित 30 महत्वपूर्ण प्रश्नों की एक विशेष प्रश्नावली तैयार कर कर्मियों का ग्रुप टेस्ट लिया गया, जिससे उनकी व्यावहारिक दक्षता का मूल्यांकन किया जा सके। इस आयोजन से महिला सुरक्षा तंत्र को और अधिक प्रभावी बनाने का संदेश दिया गया ।

More Stories
मथुरा 31 अगस्त 26*थाना गोवर्धन पुलिस एवं रिवार्डेड टीम व सर्विलान्स टीम की संयुक्त कार्यवाही में इनामी अपराधी गिरफ्तार ।*
मथुरा 31 अगस्त 26* मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत महिला सशक्तिकरण और जागरूकता अभियान चला
बांदा, 31 अगस्त 2026*बांदा के गोखरही में बारिश बनी आफत, बाढ़ जैसे हालात