मथुरा2जून2026*बहू द्वारा सास को टब में बिठाकर 84 कोस की परिक्रमा करवाना, एक मिशाल प्रस्तुत की है
मथुरा*आज के समय में जहां परिवारों में रिश्तों की मिठास और आपसी सम्मान धीरे-धीरे कम होता जा रहा है, वहीं मथुरा जिले के कोसी कलां की रहने वाली प्रीति चौधरी ने अपनी सेवा भावना और संस्कारों से एक अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया है।
प्रीति चौधरी अपनी 85 वर्षीय सास चंद्रो देवी को टब में बैठाकर पवित्र बृज 84 कोस परिक्रमा करा रही हैं। यह कार्य केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि बहू और सास के बीच प्रेम, सम्मान और समर्पण का जीवंत प्रतीक बन गया है।
वृद्धावस्था के कारण चंद्रो देवी स्वयं परिक्रमा करने में सक्षम नहीं हैं, लेकिन उनकी धार्मिक आस्था और इच्छा को पूरा करने के लिए उनकी बहू ने जो जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठाई है, वह वास्तव में प्रेरणादायक है।
कई किलोमीटर लंबी और कठिन मानी जाने वाली बृज 84 कोस परिक्रमा को इस प्रकार पूरा कराना आसान कार्य नहीं है। इसके लिए शारीरिक मेहनत, धैर्य और सबसे बढ़कर अपने बड़ों के प्रति अटूट सम्मान की आवश्यकता होती है।
प्रीति चौधरी ने यह साबित कर दिया है कि यदि परिवार में प्रेम और संस्कार हों तो रिश्ते केवल नाम के नहीं, बल्कि दिल से निभाए जाते हैं। उनका यह कार्य समाज की उन महिलाओं और परिवारों के

More Stories
लखीमपुर खीरी2जून2026*3 साल के बच्चे के गले में फंसा 5,रू का सिक्का, डॉक्टरों ने बिना चीरा लगाये निकाला बाहर
लखनऊ2जून2026*मोहनलालगंज के बेटे ऋषिकांत ने उत्तराखंड में राज्य कर अधिकारी बन बढ़ाया प्रदेश का मान
कौशाम्बी2जून2026*भीषण गर्मी के चलते मधु प्रिंटिंग प्रेस की ओर से लोगों को पिलाया गया शरबत*