सुल्तानपुर2जून2026*समाज सेवा ही सबसे बड़ा धर्म, भंडारे में जुटीं भाजपा नेत्री*बबीता अखिलेश तिवारी*
*संदीप प्रताप सिंह के विशाल भंडारे में निभाई अहम भूमिका, सेवा कार्यों से बन रहीं समाज के लिए प्रेरणा*
सुलतानपुर। जेठ माह के पावन मंगलवार के अवसर पर *बस स्टेशन, सुलतानपुर में समाजसेवी संदीप प्रताप सिंह के सौजन्य से आयोजित विशाल भंडारे में भाजपा नेत्री बबीता अखिलेश तिवारी ने पहुंचकर अपने हाथों से प्रसाद वितरण किया*। इस दौरान उन्होंने कहा कि समाज सेवा सबसे बड़ा धर्म है और प्रत्येक व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार समाज के हित में कार्य करना चाहिए।
भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान *बबीता अखिलेश तिवारी* ने अपना पूरा समय जनसेवा और व्यवस्थाओं में लगाते हुए लोगों की सेवा की। उन्होंने कहा कि समाज के जरूरतमंद, गरीब और असहाय लोगों की मदद करना ही सच्ची मानवता है और ऐसे आयोजनों से सामाजिक एकता एवं भाईचारा मजबूत होता है।
क्षेत्र में बबीता अखिलेश तिवारी लगातार अपने सामाजिक कार्यों और जनसेवा के कारण एक उभरती हुई समाजसेवी के रूप में पहचान बना रही हैं। *विभिन्न सामाजिक और जनहित के कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है*। समाज के प्रति उनकी समर्पित सोच और सेवा भावना आज युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन रही है।
विशाल भंडारे के आयोजक संदीप प्रताप सिंह ने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम समाज में सद्भाव और सेवा की भावना को बढ़ावा देते हैं। *कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी बबीता अखिलेश तिवारी के सेवा भाव की सराहना करते हुए उनके कार्यों को समाज के लिए एक सकारात्मक उदाहरण बताया।*

More Stories
भागलपुर22जुलाई26*ईशीपुर बाराहाट थानान्तर्गत एक विधि विरूद्ध बालक को निरूद्ध करते हुए एक अपराधी गिरफ्तार।
कौशाम्बी22जुलाई26*सीमा पर लगे वीर जवानों के कारण ही हम और हमारा देश सुरक्षित है और हम चैन की नींद सोते हैं–डॉ संगीता सिंह*
नई दिल्ली22जुलाई26*अनुराग जैन बने नीति आयोग के नए CEO