मथुरा22मार्च25*भाजपा की आत्मा कार्यकर्ताओ के परिश्रम में बसती,मैं सदैव कार्यकर्ताओ की आवाज बनकर काम करूंगा — राजू यादव*
*कार्यकर्ताओ के साथ सदैव प्रण प्राण से खड़ा रहूंगा -निर्भय पांडेय*
*दोनो जिलाध्यक्षो ने कार्यकर्ताओ के आगे लेटकर साष्टांग प्रणाम किया व हर कार्यकर्ता के पास जाकर अभिनन्दन किया*
*मथुरा से लक्ष्मी शर्मा की खास खबर यूपीआजतक*
मथुरा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा गोवर्धन रोड स्थित खंडेलवाल सेवा सदन में भाजपा कार्यकर्ताओं का स्वागत सम्मान समारोह किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद हेमा मालिनी राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी महापौर विनोद अग्रवाल पूर्व मंत्री रविकान्त कांत गर्ग महानगर अध्यक्ष राजू यादव जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय वाशी श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रपट के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करती सांसद हेमा मालिनी ने कहा
कार्यकर्ता संगठन के रीढ़ होते हैं। इसलिए वे सदैव सम्मान के पात्र होते हैं। कार्यकर्ता जिन्होंने पार्टी को अपने परिश्रम के बल पर सींच कर इतना बड़ा रूप दिया है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओ के परिश्रम का ही परिणाम है कि आज भाजपा का स्वरूप इतना बड़ा हुआ है। वही कैबिनेट मंत्री लक्ष्मण चौधरी ने
कार्यकर्ताओं से भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में प्रधानमंत्री मोदी के लक्ष्य पर पूरी निष्ठा के साथ सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की।
वहीं नवयुक्त महानगर अध्यक्ष राजू यादव ने कहा
मंच से मैं कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाता हूं कि 24 घंटे कार्यकर्ताओं के लिए उपलब्ध रहूंगा। कार्यकर्ताओं का उत्साह मेरे लिए ऊर्जा के समान है।कार्यकर्ताओं का सम्मान ही मेरा सम्मान है।वहीं महानगर अध्यक्ष राजू यादव ने बताया
कि भाजपा का मूल मंत्र ‘सेवा, समर्पण और विकास’ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं की मेहनत की सराहना की। जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे ने पार्टी की जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाने का वादा किया। वहीं मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने बताया स्वागत समारोह में वक्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। आगामी चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए एकजुटता का आह्वान किया गया। वही सम्मान समारोह में
कार्यकर्ताओं ने भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। सभी ने फूल-मालाओं और जयघोष के साथ नेताओं का स्वागत किया। संचालन रामकिशन पाठक व हरिओम शर्मा ने किया।
इस अवसर पर विधायक राजेश चौधरी पूर्व विधायक कारिंदा सिंह श्याम सिंह अहेरिया बाल संरक्षक आयोग अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा राष्ट्रीय ओबीसी आयोग सदस्य भुवन भूषण कमल पूर्व महापौर मुकेश आर्य पूर्व महानगर अध्यक्ष चेतन स्वरूप पाराशर घनश्याम लोधी मंत्री कुंज बिहारी चतुर्वेदी अंकुर अग्रवाल विजय शर्मा जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी सह मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा लोकेश अग्रवाल अमन ठाकुर नरेंद्र गौतम सुरेश तरकर ज्ञानेंद्र चौहान देवेंद्र परिहार अजय परखम
पूर्व चेयरमैन वीरेंद्र अग्रवाल रविन्द्र पांडे गंभीर सिंह गुर्जर प्रमोद बंसल महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष पूजा चौधरी नीरू सक्सेना युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष यज्ञ दत्त कौशिक एवं नितिन कौशिक जितेंद्र वार्ष्णेय सतेंद्र सिंह कान्हा शर्मा सुनील तरकर प्रकाश गौड़ लोकेश निषाद अजय राजावत हाकिम सिंह करतार सिंह अनीश वर्मा राजू चौधरी आदि मौजूद थे

More Stories
नई दिल्ली8मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
लखनऊ8मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली8मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*