कानपुर देहात22मार्च25*जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना अकबरपुर में सुनी समस्यायें, दिए निर्देश*
*भूमि विवाद से सम्बन्धित मामलों में संयुक्त टीम मौके पर जाकर कराये निस्तारण : जिलाधिकारी*
*जन शिकायतों का प्राथमिकता पर संतुष्टिपरक निस्तारण कराया जायें।*
थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी आलोक सिंह व पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने थाना अकबरपुर में लोगों की समस्याओं को सुनकर समयवद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि शासन की मंशानुरूप जन शिकायतों को प्राथमिकता पर रखते हुए संतुष्टिपरक निस्तारण कराया जाये, प्राप्त होने वाली शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ित को न्याय दिलाया जाये। राजस्व, भूमि विवाद से सम्बन्धित मामलों में संयुक्त टीम मौके पर भेजकर निस्तारण कराया जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि आमजन से दिन प्रतिदिन प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये। थाना समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से सम्बन्धित शिकायतों के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। मौके पर उप जिलाधिकारी अकबरपुर अवनीश कुमार, राजस्व व पुलिस विभाग संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
*संवाददाता प्रशान्त शर्मा कानपुर देहात यूपी आजतक*

More Stories
मथुरा *28 अगस्त 26उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक*
मथुरा 28 अगस्त 26*थाना गोवर्धन पुलिस टीम द्वारा 02 अभियुक्त को 05 किलोग्राम अवैध गांजा सहित गिरफ्तार का गया ।*
बांदा 28 अगस्त 26*रोडवेज बस स्टैंड पर अव्यवस्था का आलम, बसों के इंतजार में भटक रहे यात्री*