मथुरा16जुलाई* कोतवाली क्षेत्र की राधा नगर कॉलोनी में बुधवार को प्रेमी ने प्रेमिका की गला दबाकर की हत्या।
संवाददाता कशिश शर्मा की खास खबर यूपीआजतक
मथुरा के शहर कोतवाली क्षेत्र की राधा नगर कॉलोनी में बुधवार को शादीशुदा प्रेमी ने प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी। उसने खुद ही फोन कर उसे कमरे पर बुलाया था। हत्या के बाद वह कमरे का ताला लगाकर नशे की हालत में कृष्णानगर चौकी पहुंचा और बोल कि उससे गलती हो गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और मौके पर पहुंची तो युवती का शव कमरे में पड़ा मिला। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। सीओ सिटी भूषण वर्मा ने बताया कि फतेहपुर सीकरी निवासी राहुल राजपूत कृष्णानगर बाजार में महिलाओं को मेंहदी लगाने का काम करता है। करीब तीन साल पहले कृष्णानगर में कॉस्मेटिक की दुकान पर काम करने वाली मोनिका (22) से उसकी जान पहचान हुई। इसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। दो माह पहले युवक ने प्रेमिका की कॉलोनी में ही एक कमरा किराए पर ले लिया। यहीं पर दोनों मिलते थे। बुधवार को सुबह आरोपी ने मोनिका को मिलने के लिए कमरे पर बुलाया था। सुबह 10 बजे दुकान जाने की बात कहकर घर से निकली मोनिका दुकान न जाकर सीधे राहुल से मिलने कमरे पर पहुंच गई। यहां दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद युवक को इतना गुस्सा आया कि उसने प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी।

More Stories
पूर्णिया बिहार 12 अगस्त 26 भक्ति की गंगा बही रामनगर में*जितेंद्र यादव ने किया श्रीमद्भागवत कथा का उद्घाटन*
गोरखपुर12अगस्त26*शिवकुमार तिवारी की नृशंस हत्याकांड के आरोपियों की हुई गिरफ्तारी
अयोध्या12अगस्त26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें